राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सरकार की धान की खरीद 700 लाख टन आंकड़े के पार हुई

23 फरवरी 2023, नई दिल्ली: सरकार की धान की खरीद 700 लाख टन आंकड़े के पार हुई – देश में 20 फरवरी 2023 तक कुल 702 एलएमटी से अधिक धान की खरीद के साथ खरीफ मार्केटिंग सीजन  2022-23 (खरीफ फसल) के लिए धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। किसानों के खाते में 1,45,845 करोड़ रुपये के सीधे भुगतान के साथ वर्तमान में चल रहे केएमएस खरीद कार्यों से कुल 96 लाख से अधिक किसान लाभ ले  चुके हैं।

केन्द्रीय पूल (खाद्यान स्टॉक) में 20 फरवरी 2023 तक खरीदे गए धान के बदले चावल की आपूर्ति लगभग 218 एलएमटी है। देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए केन्द्रीय पूल में वर्तमान में चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Advertisement
Advertisement

वर्तमान केएमएस 2022-23 की खरीफ फसल के लिए, 765.43 एलएमटी धान (चावल के मामले में 514 एलएमटी) की खरीद का अनुमान लगाया गया है। जबकि, पिछले केएमएस 2021- 22  (खरीफ फसल) के दौरान वास्तव में 749 एलएमटी धान (चावल के मामले में 503 एलएमटी) की खरीद की गई थी।

केएमएस 2022-23 की रबी फसल के लिए धान की अनुमानित खरीद को आगामी 1 मार्च  को होने वाली खाद्य सचिवों की बैठक में अंतिम रूप दिया जा रहा है। रबी फसल को शामिल किए जाने के साथ, यह उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2022-23 के दौरान लगभग 900 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा सकेगी।  

Advertisement8
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 फरवरी 2023 के अनुसार) 

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement