खुशखबरी! फरवरी के अंत तक आ सकती है PM किसान की 22वीं किस्त, बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
17 फरवरी 2026, नई दिल्ली: खुशखबरी! फरवरी के अंत तक आ सकती है PM किसान की 22वीं किस्त, बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम – किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त को लेकर उम्मीदें तेज हो गई हैं। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो सरकार फरवरी के आखिरी सप्ताह में किस्त जारी करती रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी पात्र किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त फरवरी अंत तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जा सकती है।
बीते वर्षों में फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में ही किस्त जारी की गई थी। इसी आधार पर लाभार्थी किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से ही की जाएगी।
ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम
किसान अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप फॉलो करे—
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘बेनिफिशियरी लिस्ट’ विकल्प चुनें।
3. अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
4. ‘सबमिट’ पर क्लिक करते ही सूची में अपना नाम देखें।
5. यदि सूची में नाम है तो किस्त जारी होने पर राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
आधार लिंक और KYC जरूरी
सफल भुगतान के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो। साथ ही e-KYC प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है। किसान वेबसाइट, मोबाइल ऐप या संबंधित सेवा केंद्र के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
क्या है योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में, हर चार महीने में 2,000 रुपये के रूप में दी जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में सहारा देना और उनकी आय को स्थिर बनाना है।
फिलहाल किसान आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। सलाह दी जाती है कि समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें, ताकि किसी भी जरूरी सूचना से वंचित न रहें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

