Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खुशखबरी : पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त इसी महीने आने की संभावना

19 मई 2023, नई दिल्ली: खुशखबरी : पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त इसी महीने आने की संभावना – केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई सारी योजनांए जारी की हैं। इनमें से ही एक हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जो हर साल तीन किस्तों में किसानों को 6 हजार रुपये देती है। यह राशि सभी किसानों को दी जाती है, अभी तक इस योजना के तहत 13वीं किस्त जारी की जा चुकी है और कृषि मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस योजना की अगली किस्त यानि 14वीं किस्त भी मई महीने में ही किसानों के खातों में आने का अनुमान हैं।

कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्तः ई-केवाइसी कराना अनिवार्य

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सभी किस्तें अपने निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी किसानों के खातों में पहुंच जाती हैं। आमतौर पर इस योजना की दूसरी किस्त अगस्त और नवंबर महीने के बीच में जारी की जाती हैं, लेकिन इस बार यह किस्त अप्रैल से जुलाई महीने के बीच में जारी होने की उम्मीद हैं। कृषि मंत्रालय से जारी जानकारी के अनुसार 14वीं किस्त मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वी किस्त भी 26 फरवरी 2023 को जारी की गई थी। इस योजना को लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाइसी कराना अनिर्वाय हैं जिन किसानों ने अभी तक ईकेवाइसी नही कराई हैं वह ई-केवाइसी जरूर कराये अन्यथा ऐसे किसान इस योजना का लाभ नही ले पायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
इस योजना की किस्त साल में कब-कब होती हैं जारी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई महीने के बीच में सभी किसानों के खातों में आ जाती हैं। वही दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर महीने के बीच में और तीसरी किस्त को दिसंबर से मार्च महीने के दौरान जारी किया जाता हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )