राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक: भारत ने ब्राजील, जापान, अमेरिका सहित कई देशों के साथ कृषि सहयोग पर की अहम द्विपक्षीय वार्ताएं

16 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक: भारत ने ब्राजील, जापान, अमेरिका सहित कई देशों के साथ कृषि सहयोग पर की अहम द्विपक्षीय वार्ताएं –  ब्राजील के कुइआबा शहर में 12 और 13 सितंबर 2024 को आयोजित जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान, भारत ने अमेरिका, ब्राजील, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, स्पेन, और यूएई के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर ने किया। उनके साथ ब्राजील में भारत के राजदूत श्री सुरेश रेड्डी और कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री फ्रैंकलिन एल. खोबुंग मौजूद थे।

जापान के साथ कृषि उत्पादों पर सहयोग

12 सितंबर 2024 को जापान के कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्री श्री साकामोटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता में, दोनों देशों ने कृषि तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण, और शीत भंडारण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। भारत ने जापान से भारतीय अनार और अंगूर की बाजार पहुंच में तेजी लाने की अपील की, जबकि जापान ने भारतीय बाजार में जापानी देवदार की पहुंच का मुद्दा उठाया।

ब्राजील के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग

13 सितंबर 2024 को ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री श्री होस्ट कार्लोस फावारो के साथ हुई बैठक में, दोनों देशों ने इथेनॉल उत्पादन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने कृषि अनुसंधान में साथ काम करने की इच्छा जताई और नवंबर 2024 में जी-20 नेताओं की बैठक से पहले आईसीएआर और ब्राजील की एम्ब्रापा के बीच समझौता ज्ञापन पूरा होने की उम्मीद जताई। भारत ने ज्वार, गेहूं, प्याज जैसे कृषि उत्पादों के लिए ब्राजील के बाजार तक पहुंच का मुद्दा उठाया, जबकि ब्राजील ने साइट्रस उत्पादों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश पर चर्चा की।

अमेरिका के साथ जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

13 सितंबर 2024 को अमेरिकी कृषि उप-सचिव सुश्री ज़ोचिटल टोरेस स्माल के साथ बैठक में, जलवायु-स्मार्ट कृषि, कृषि उत्पादकता, और फसल बीमा के क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी। अमेरिका ने भारतीय फसल बीमा मॉडल के अनुभवों से सीखने में रुचि दिखाई और अल्फाल्फा घास के चारे के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश का अनुरोध किया। दोनों देशों ने लंबित व्यापार मुद्दों को शीघ्र सुलझाने पर जोर दिया।

Advertisement
Advertisement

जर्मनीब्रिटेन और स्पेन के साथ नई तकनीकों पर चर्चा

13 सितंबर 2024 को जर्मनी की संसदीय राज्य सचिव सुश्री ओफेलिया निक के साथ द्विपक्षीय बैठक में, दोनों पक्षों ने कृषि इकोसिस्टम और जैविक खेती में सहयोग करने की इच्छा जताई। श्री ठाकुर ने बर्लिन में होने वाले ग्लोबल फोरम में भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार किया।

Advertisement
Advertisement

ब्रिटेन के खाद्य सुरक्षा मंत्री श्री डैनियल ज़ीचनर के साथ बैठक में, कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, छोटे किसानों की सहायता, और तकनीकी आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। ब्रिटेन ने कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने और भारतीय कृषि मॉडल से सीखने की इच्छा जताई।

स्पेन के कृषि मंत्री श्री लुइस प्लानस के साथ हुई बैठक में, प्रौद्योगिकी और जलवायु-सहिष्णु कृषि के लिए दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। स्पेन ने भारतीय डेयरी उत्पादों के लिए पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र के समाधान में रुचि दिखाई और श्री ठाकुर को मैड्रिड आने का निमंत्रण दिया।

यूएई के साथ कृषि व्यापार और तकनीक पर जोर

यूएई के पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय की डॉ. आमना अल दहाक के साथ बैठक में, कृषि व्यापार और तकनीकी सहयोग पर चर्चा हुई। यूएई ने वर्टिकल फार्मिंग और उच्च उपज प्रौद्योगिकियों के अनुभव साझा करने में रुचि जताई। दोनों देशों ने सतत कृषि और खाद्य प्रणालियों पर चर्चा की और बाजार पहुंच से संबंधित मुद्दों को हल करने की सहमति जताई।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement