Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

फ्रॉम ट्रैश टू ट्रेजर: अपशिष्ट उपयोग के नवाचार पर हैकथॉन

14 मई 2023 को ऑनलाइन के जरिए होगा

06 मई 2023, नई दिल्ली: फ्रॉम ट्रैश टू ट्रेजर: अपशिष्ट उपयोग के नवाचार पर हैकथॉन – केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ‘मिशन लाइफ’ और सर्कुलर इकोनॉमी के लक्ष्य से प्रेरित होकर 14 मई 2023 को स्नातक और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए (वेस्ट टू वेल्थ आइडिएशन हैकथॉन) ‘अनुपयोगी को उपयोगी में बदलने के नवाचार’ विषय पर हैकाथॉन आयोजित कर रहा है। जिसके लिए पंजीकरण https://cpcb.nic.in/w2whackathon-cpcb/#  साइट पर किया जा सकता है।

दुनिया में कचरे के प्रबंधन की चुनौतियों को हल करने के लिए महाविद्यालय के छात्रों को अखिल भारतीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराएगा। इसमें कई वर्ग जैसे (क) प्लास्टिक अपशिष्ट (ख) इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट (ग) बैटरी अपशिष्ट और (घ) फसल अवशेष को रखा गया है। यह हैकथॉन  उन्हें कचरे को उपयोगी वस्तुओं में बदलने के लिए नवाचार पर अपनी समझ बनाने में भी मदद करेगा।

यह विचारों का हैकाथन सभी मदों में 3.6 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार जीतने का मौका विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने का अपनी तरह का इकलौता अवसर है। हैकाथॉन के दिन यानी 14 मई, 2023 (रविवार) को कचरे से संबंधित चार श्रेणियों में एक-एक समस्या सीपीसीबी यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर सुबह 09:00 बजे दी जाएगी। विद्यार्थियों से दिए गए प्रारूप में इसके निपटान से संबंधित अपने मौलिक विचार w2w.cpcb[at]gov[dot]in पर शाम 5:00 बजे तक ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। समस्या के हर वर्ग में सुझाए गए उत्तम मौलिक विचार को 50,000, 25,000, 15,000 की नकद राशि मिलेगी । इसके साथ ही चुने गए विचार को अपनाने हेतु औद्योगिक सहायता और केंद्रीय प्रदूषण कल्याण बोर्ड के वैज्ञानिकों   का मार्गदर्शन भी मिलेगा । योग्यता, प्रक्रिया और हैकथॉन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के लिए कृपया देखें https://cpcb.nic.in/w2w-hackathon-cpcb/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 मई 2023 (शुक्रवार) है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

संपर्क करें :-

डॉ. प्रशांत गार्गव

सदस्य सचिव, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

परिवेश भवन, पूर्वी अर्जुन नगर

दिल्ली 110092

mscb.cpcb[at]gov[dot]in

(+91) 011-43102207, 22307078

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )