Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

डॉ. कृष्ण लाल चड्ढा का निधन

24 मार्च 2025, नई दिल्ली: डॉ. कृष्ण लाल चड्ढा का निधन – सुप्रसिद्ध विज्ञानी एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ कृष्ण लाल चड्ढा ( 88 ) का निधन हो गया। देश के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। कृषि और बागवानी पर 30 पुस्तकें लिखने वाले श्री चड्ढा विभिन्न भूमिकाओं में सक्रिय रहे। आप भाकृअप में प्राध्यापक ,राष्ट्रीय योजना आयोग के कार्य समूह सदस्य ,बंगाल, हरियाणा और गुजरात में बागवानी के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समितियों में सदस्य और जैविक उत्पादों के लिए नेशनल स्टीयरिंग कमेटी के भी सदस्य रहे । इसके अलावा आपने  इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रीबिजनेस प्रोफेशनल्स ,इंटरनेशनल मैंगो वर्किंग ग्रुप और इंडियन एग्रीबिजनेस सिस्टम्स ( एग्रीवॉच ) में अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला और कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सलाहकार भी रहे।  कृषक जगत परिवार स्वर्गीय श्री चड्ढा  को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदना प्रकट करता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com