Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार मिलेगा

20 जून 2021, नई दिल्ली ।  सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार मिलेगा –  विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर साल पहली जून को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है ।

श्री सिंह ने डेयरी क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, गोपाल रत्न पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की। जिसकी तीन श्रेणियां हैं द्ब) सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, द्बद्ब) सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) और )सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी / दुग्ध उत्पादक कंपनी / एफपीओ। उन्होंने उल्लेख किया कि पात्र किसान/डेयरी सहकारी समितियां/एआई तकनीशियन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और पुरस्कार के लिए पोर्टल 15 जुलाई 2021 से खुलेगा। पुरस्कार के लिए विजेताओं की घोषणा 31 अक्टूबर 2021 को की जाएगी।

उन्होंने उमंग प्लेटफॉर्म के साथ ई गोपाला ऐप के एकीकरण की भी घोषणा की ताकि उमंग प्लेटफॉर्म के 3.1 करोड़ उपयोगकर्ताओं को ऐप तक पहुंच प्राप्त हो सके। ई-गोपाला ऐप (उत्पादक पशुधन के माध्यम से धन का सृजन) एक व्यापक नस्ल सुधार बाज़ार और किसानों के प्रत्यक्ष उपयोग के लिए सूचना पोर्टल 10 सितंबर 2020 को लॉन्च किया गया था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर डेयरी मंत्री ने कहा उन्होंने आगे कहा कि हमारा डेयरी क्षेत्र 8 करोड़ से अधिक डेयरी किसानों को आजीविका प्रदान करता है इसमें मुख्य रूप से छोटे और सीमांत और भूमिहीन किसानहैद्य देश की डेयरी सहकारी समितियों को अपनी बिक्री का औसतन पचहत्तर प्रतिशत किसानों को प्रदान करती है और 2 करोड़ से अधिक डेयरी किसान डेयरी सहकारी समितियों में संगठित हुए और 1.94 लाख डेयरी सहकारी समितियां दूध गांवों से दूध एकत्र कर रही हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वर्चुअल कार्यक्रम को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालयान और श्री प्रताप चंद्र सारंगी ने भी संबोधित किया।

  • सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार
  • 2019-20 – 198.4 मिलियन टन दूध का उत्पादन
  • 2019-20 – दूध उपलब्धता 406 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रति दिन
  • 1.94 लाख डेयरी सहकारी समितियां