राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जापान के “इंडिया मेले” में बाग प्रिंट की रही धूम

25 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: जापान के “इंडिया मेले” में बाग प्रिंट की रही धूम – जापान में आयोजित “इंडिया मेले-2024” में मध्यप्रदेश के वस्त्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली बाग प्रिंट ने सभी का ध्यान न केवल अपनी ओर आकृष्ट किया, बल्कि अपनी विशेष छाप भी छोड़ी। मोहम्मद यूसुफ खत्री, जो बाग प्रिंट हस्तशिल्प के पुश्तैनी कलाकार हैं, ने जापान के विभिन्न शहरों में बाग प्रिंट की मास्टर क्लासेस और कारीगरी का प्रदर्शन किया। जापान में भारतीय राजदूत श्री सिबी जॉर्ज और वस्त्र मंत्रालय की विकास आयुक्त श्रीमती अमृत राज ने भी उनकी कला को सराहा।

मध्यप्रदेश के धार जिले के बाग क्षेत्र की परंपरागत बाग प्रिंट हस्तकला ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल की है। शिल्प गुरु और गोल्ड मेडलिस्ट मोहम्मद यूसुफ खत्री ने हाल ही में जापान में आयोजित कई कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की परंपरागत बाग प्रिंट की कला का प्रदर्शन किया, जिसने जापान के लोगों का दिल जीत लिया।

बाग प्रिंट का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन

ओसाका, क्योटो और साकाई जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने जापान के लोगों को इस कला की बारीकियां सिखाईं। ओसाका से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोबे में आयोजित ‘इंडिया मेला’ में तीन दिनों तक बाग प्रिंट कला का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बच्चों और पर्यटकों ने बाग प्रिंट के गुर सीखे और गहरी दिलचस्पी दिखाई। जापान के लोगों ने बाग प्रिंट कला को न केवल पसंद किया, बल्कि इसके प्रति गहरी रुचि भी दिखाई। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है।  

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट को दिला रहे वैश्विक पहचान

मोहम्मद यूसुफ खत्री की जापान यात्रा ने न केवल बाग प्रिंट हस्तकला को वैश्विक मंच पर प्रमोट किया, बल्कि भारत और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को भी सम्मान दिलाया। उन्होंने जापान के भौगोलिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और परंपरागत परिधानों को डिजाइन किया, जिन्हें जापान वासियों ने ख़ूब सराहा। इस आयोजन के तहत भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने अतिथियों को जापान के विभिन्न सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण भी कराया, जिससे भारतीय शिल्पकारों को जापान की सांस्कृतिक समृद्धि को समझने का मौका मिला। श्री खत्री, जो पहले भी बार्सिलोना, हेनोवर, बर्लिन, मिलान और कोलंबिया जैसे शहरों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं, ने कहा कि जापान में बाग प्रिंट को मिली अपार सफलता से वे अभिभूत हैं। उन्होंने भारत और मध्य प्रदेश सरकार को इस कला का असली संरक्षक मानते हुए आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement