Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टरअपने क्षेत्र में पानी -बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए होगें पूर्ण जिम्मेदार- मुख्य सचिव

21 मई 2024, जयपुर: सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर अपने क्षेत्र में पानी -बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए होगें पूर्ण जिम्मेदार-मुख्य सचिव – जयपुर। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप धरातल पर रहकर कार्य करें। समस्याओं का पूर्ण रूप से निस्तारण करते हुए पानी , बिजली और चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर पाई जाने वाली समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण करें। वह अपने क्षेत्र की व्यवस्था ओं के लिए उत्तरदा यी होगें।

मुख्य सचिव रविवार को शासन सचिवालय में बिजली , पेयजल, चिकित्सा एवं गुड गवर्नेंस से संबंधि त आयोजित बैठक में वीसी के माध्यम से प्रदेश के संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टरों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्हों ने कहा कि जल जीवन मिशन की जिला वाटर एवं सेनि टेशन मि शन की तरह संभागस्तरीय अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए संभाग स्तर पर भी कमेटी का गठन किया जाये।

श्री पंत ने कहा कि संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारी तहसील एवं उपखण्ड स्तर पर रात्रि चौपाल आयोजित कर आमजन की समस्या ओं को सुने। रात्रि चौपाल के दौरान अधिकारी राजकीय सुविधा का ही उपयोग करें। सभी विभाग एवं अधिकारी मिलकर जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण को महत्व दे एवं प्रत्येक परिवार को पेड़ लगाने व बचाने के लिए प्रेरित करें व पर्यावरण शुद्धि के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगावाने और उनके संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक किया जाये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्य सचिव ने बिजली विभाग के अधिकारियों को नि र्देशित किया कि इस गर्मी के मौसम में विशेष रूप से सांयका ल एवं रात्रि के समय बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करे एवं यदि आवश्यकता पडे़ तो अतिरिक्त विद्युत क्रय करे।उन्हों ने कहा कि बि जली , पेयजल और चिकित्सा की आवश्यकता ओं को उचित प्रबन्धन से पूर्ण किया जाये और इन विभागों के
अधिकारियों को यदि धर तल पर कोई समस्या आती है तो पूरा प्रशसन साथ मिलकर इनका सहयोग करें। उन्हों ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम में कि सी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहि ए। सभी का र्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियमानुसार एवं गाईडला इन के अनुसार समय पर पूर्ण करवा ये जाये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री पंत ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमा न में वृद्धि हो ने के आसार है जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है, इसके ल ए स्थानीय प्रशासन, लो कल मीडिया चैनल्स, प्रिंटप्रिंमीडि या एवं यूट्यूब द्वारा एडवा इजरी का प्रचार-प्रसार किया जाये। साथ ही जिलो के अस्पता लों , सामुदा यक एवं प्राथमि क स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी प्रकार की आवश्यक दवा ईयां एवं स्टाफ उपलब्ध रखें।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के लिए ई-फाईलिं गलिं सिस्टम को अब सभी अधिनस्थ कार्यालयों में लागू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए ई-फाईल के डिस्पोजल टाईम की भी समय.समय पर मॉनिटरिंग करें। उन्हों ने राजस्था न सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृहगृ, आपदा प्रबन्धन एवं सहा यता श्री आनंद कुमार, प्रमुख शसन सचिव, उद्योग श्री अजिताभ शर्मा , जलदाय शासन सचिव डॉ . समित शर्मा , प्रबन्ध नि देशक, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड श्री भानू प्रकाश अटरू, मिशन निदेशक एन.एच.एम डॉ . जितेन्द्र सोनी , जल जीवन मिशन निदेशक श्री बचनेश अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

www.krishakjagat.org

www.global-agriculture.com