Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रदेश में 90 फीसदी रबी बुवाई पूरी

अब तक 81 लाख हेक्टेयर में हुई गेहूं की बोनी

16 दिसंबर 2024, भोपाल: प्रदेश में 90 फीसदी रबी बुवाई पूरी – चालू रबी सीजन 2024-25 में अब तक 124 लाख 80 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग १० फीसदी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 123.56 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी अव तक 81.60 लाख हेक्टेयर में हो गई है। इस वर्ष रबी फसलों का लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर रखा गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बुवाई समान गति से चल रही है I

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 133 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 140.08 लाख हेक्टेयर में रवी फसलें ली जाएंगी।
कृषि विभाग के मुताबिक अब तक 124.80 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। इसमें राज्य की प्रमुख रवी फसल गेहूं की बोनी 81.60 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 75.43 लाख है. में गेहूं बोया गया था। दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 19.21 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 21.87 लाख है, में हुई थी। अन्य फसलों में अब तक मटर 2.40 लाख है. में, मसूर 7.31 लाख है. में बोई गई है। राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 12.16 लाख है. में हुई है वहीं अलसी की बोनी 1.02 लाख हेक्टेयर में हुई है। इस वर्ष गन्ना 1.07 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश में रबी फसलों की बुवाई 13 दिसम्बर 2024 तक (लाख हे. में)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
फसललक्ष्यबुवाई
गेहूं91.8681.60
जौ0.360.41
चना 20.5219.21
मटर2.672.40
मसूर7.927.31
सरसों14.6112.16
अलसी 1.071.02
गन्ना1.070.69
  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com