देश में उर्वरक का 163 एलएमटी स्टॉक, पिछले साल से 26% ज्यादा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
14 मार्च 2026, नई दिल्ली: देश में उर्वरक का 163 एलएमटी स्टॉक, पिछले साल से 26% ज्यादा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण – केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने लोकसभा को सूचित किया कि अप्रैल महीने में देश के पास वर्तमान में उर्वरक का 163 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) का मजबूत स्टॉक उपलब्ध है। यह पिछले वर्ष के 128.54 एलएमटी स्टॉक की तुलना में 26 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है, जिसका श्रेय सरकार की दूरदर्शी योजना को दिया जाता है। मंत्री महोदय ने कहा कि खरीफ मौसम के लिए पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सरकार आगामी रबी मौसम के लिए उर्वरक विभाग की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अनुपूरक मांगों के माध्यम से पहले से ही प्रावधान कर रही है।
उर्वरक सब्सिडी के लिए अतिरिक्त प्रावधान
बजट 2025-26 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने रेखांकित किया कि सरकार दूसरी अनुपूरक मांगों में उर्वरक सब्सिडी के लिए मूल बजट अनुमान से लगभग 19,000 करोड़ रुपए अधिक खर्च कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का ध्यान आवश्यक आयात के साथ-साथ घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित है।
घरेलू यूरिया उत्पादन में लगातार वृद्धि
घरेलू यूरिया उत्पादन में लगातार वृद्धि देखी गई है, जो 2014-15 के 225 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 2024-25 में 306.67 लाख मीट्रिक टन हो गया है। आत्मनिर्भरता को और बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई नई निवेश नीति के तहत पहले ही छह नई उत्पादन इकाइयां चालू कर दी हैं।
इन इकाइयों में से प्रत्येक की औसत वार्षिक क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन है और इन्होंने सामूहिक रूप से देश की यूरिया उत्पादन क्षमता में 76.2 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि की है। इसके अतिरिक्त, 2015 की नई यूरिया नीति के तहत ओडिशा और असम में दो नए संयंत्रों पर काम चल रहा है, जिनके चालू होने के बाद प्रतिवर्ष 25.4 लाख मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन में और वृद्धि होने की उम्मीद है। नए संयंत्रों के अलावा, सरकार कृषि मांगों को पूरा करने के लिए मौजूदा संयंत्रों की क्षमता का भी विस्तार कर रही है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

