मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में आज 900 से 1,665 रु प्रति क्विंटल बिकी मक्का, जानिए 2 मार्च के ताजा भाव  

02 मार्च 2026, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में आज 900 से 1,665 रु प्रति क्विंटल बिकी मक्का, जानिए 2 मार्च के ताजा भाव – कृषि विपणन पोर्टल Agmarknet पर जारी 2 मार्च 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश की विभिन्न मंडियों में मक्का के भाव 900 रुपए से लेकर 1,665 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। प्रदेश की कई मंडियों में 1,600 रुपए से अधिक के अधिकतम भाव मिले हैं, जिससे किसानों को राहत मिली है।

सबसे अधिक अधिकतम भाव दमोह की पथरिया मंडी में 1,665 रुपए दर्ज किया गया, जहां मोडल रेट 1,645 रुपए रहा। वहीं छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा मंडी में 1,650 रुपए, गुना की मकसूदनगढ़ मंडी में 1,648 रुपए तथा हरदा की खिरकिया मंडी में 1,608 रुपए तक भाव पहुंचे। अशोकनगर, चंदेरी और ईसागढ़ मंडियों में 1,470 से 1,570 रुपए के बीच रेट रहे।

आवक की बात करें तो सबसे अधिक आवक छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा) मंडी में 292.04 क्विंटल दर्ज की गई। बैतूल मंडी में 117 क्विंटल, बड़वानी की अंजड़ मंडी में 89.61 क्विंटल और सेंधवा में 82.2 क्विंटल मक्का पहुंचा। वहीं भोपाल की बैरसिया मंडी में सबसे कम 0.18 क्विंटल आवक रही। अधिक आवक वाली मंडियों में भाव अपेक्षाकृत स्थिर रहे, जबकि सीमित आवक वाली मंडियों में बेहतर भाव देखने को मिले।

मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में मक्का के ताजा भाव

जिलामंडीन्यूनतम भाव (रु./क्विंटल)अधिकतम भाव (रु./क्विंटल)मोडल भाव (रु./क्विंटल)आवक (क्विंटल)
अशोकनगरअशोकनगर1,5701,5701,5705.23
अशोकनगरचंदेरी1,5001,5501,5503
अशोकनगरईसागढ़1,4601,4701,4703.93
बड़वानीअंजड़1,2601,5151,50089.61
बड़वानीअंजड़1,5201,5501,55021.56
बड़वानीखेतिया1,1401,2101,21027.24
बड़वानीखेतिया1,3951,4451,40037.9
बड़वानीसेंधवा1,1501,5751,50082.2
बैतूलबैतूल1,4501,5001,50025
बैतूलबैतूल1,3101,4251,375117
भोपालबैरसिया1,3501,3501,3500.18
छतरपुरबड़ामलहरा1,5251,5701,57075.6
छिंदवाड़ाअमरवाड़ा1,4001,6501,650292.04
दमोहपथरिया1,5431,6651,64510.84
देवासबागली1,4121,4121,4121.73
धारधार1,4001,4821,48211.54
होशंगाबादपिपरिया1,3831,4021,40218.2
इंदौरइंदौर1,2451,5161,5166.15
गुनामकसूदनगढ़1,5311,6481,59036.15
हरदाखिरकिया9001,6081,60675.53

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements