Ad DesktopAd TabletAd Mobile
मंडी रेट (Mandi Rate)

जानिए 21-26 मई तक मध्यप्रदेश की मंडियो में क्या रहा गेंहू का भाव

31 मई 2023, भोपाल: जानिए 21-26 मई तक मध्यप्रदेश की मंडियो में क्या रहा गेंहू का भाव – भारत में अभी मध्य और उत्तरी राज्यों में गेंहू की खरीदी का सीजन चल रहा हैं। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेंहू के समर्थन मूल्य पर दिन-प्रतिदिन मंडियों में गेंहू की कीमतें और उनकी आवकों में काफी अन्तर देखने को मिल रहा हैं। मध्यप्रदेश की मंडियों में गेंहू की आवक में पिछले एक सप्ताह में कमी आने के बाद इस  सप्ताह में वृध्दि नजर आ रही हैं।

मंडियों में 21-26 मई के बीच में  गेंहू की कुल आवक 10877.39 टन दर्ज की गई हैं। मध्यप्रदेश में 24 मई को सबसे ज्यादा आवक 2649.06 टन रही हैं वही 24 मई को खांतेगांव मंडी में अधिकतम रेट 2681 रूपये प्रति क्वि., न्यूनतम रेट 1800 रूपये प्रति क्वि. और मोडल रेट 2250 रूपये प्रति क्वि. रहा ।

इस पूरे हफ्ते में सबसे कम आवक 22 मई को देखी गई जोकि 90.65 टन थी। इस दिन मध्यप्रदेश की सभी मंडियों मे गेंहू की आवक को बहुत कम देखा गया हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
मंडी रेट विश्लेषण

इस हफ्ते मंडी रेटों को देखा जाये तो गेंहू की आवक में पिछले हफ्ते की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो हफ्तो के गेंहू की आवक की तुलना की जाये तो पिछले हफ्ते यानि 13-19 मई और इस हफ्ते यानि 21-26 मई में 61 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की गई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कालापीपल मंडी में पिछले हफ्तों में अधिकतम आवक देखी गई हैं परंतु आंकड़ो को देखा जायें तो इस हफ्ते आवक में सीमान्त कमी आई हैं। वही खातेगांव मंडी में इस हफ्ते आवक में वृध्दि नजर आई हैं। 21 मई को खांतेगांव में 608 टन आवक थी जो बढ़कर 23 मई को 708 टन हो गई हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )