Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

बालाजी ट्रेडर्स के बढ़ते कदम, फ्रेंचाइजी का हुआ शुभारम्भ

  • (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर)

23 फरवरी 2022, बालाजी ट्रेडर्स के बढ़ते कदम, फ्रेंचाइजी का हुआ शुभारम्भ – यदि किसी व्यवसाय में निष्ठा और समर्पण से कार्य किया जाए तो प्रगति जल्दी होती है। इसे साबित किया है बालाजी ट्रेडर्स के संचालक श्री कमलेश भागीरथ पाटीदार ने। 15 वर्ष पूर्व कृषि आदान सामग्री का प्रतिष्ठान बालाजी ट्रेडर्स के नाम से खोला गया था, जो निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। गत दिनों इनकी सब्जी बीजों की फ्रेंचाइजी का शुभारम्भ किया गया। कृषि व्यवसाय के साथ ही श्री पाटीदार का संयुक्त परिवार गांव में खेती भी करता है,जहाँ कृषि और उद्यानिकी फसलें ली जाती हैं।

श्री कमलेश पाटीदार (42) ने कृषक जगत को बताया कि जीव विज्ञान में स्नातक करने के बाद 10 फरवरी 2006 को मंडलेश्वर में बालाजी ट्रेडर्स के नाम से कृषि आदान सामग्री बेचने का व्यवसाय शुरू किया था। आंबेडकर चौराहे पर स्थित यह प्रतिष्ठान अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों की बिक्री से अंचल के किसानों में अच्छी प्रतिष्ठा अर्जित कर ली है। हाल ही में बीज भंडार, जैन एग्रो एजेंसी, खरगोन से ली गई फ्रेंचाइजी का शुभारम्भ किया गया। जहाँ अन्य सामग्री के अलावा सभी कंपनियों के सब्जियों के बीज बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

श्री पाटीदार ने बताया कि करीबी गांव मोगांवा तहसील महेश्वर में 30 एकड़ जमीन है, जहाँ संयुक्त परिवार द्वारा परम्परागत खेती के अलावा उद्यानिकी फसलें ली जाती है। जिसमें टमाटर,करेला, मिर्च और प्याज प्रमुख है। इस वर्ष उद्यानिकी फसलों का उत्पादन शुरू हो गया है। गत वर्ष एक एकड़ में लगाए गए 7 हजार मिर्च के पौधों से 197 क्विंटल मिर्च का उत्पादन मिला। इस कृषि कार्य में कृषि स्नातक काका श्री पुरुषोत्तम पाटीदार का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहता है। कृषि के साथ कृषि व्यवसाय के इस संगम से बालाजी ट्रेडर्स के कदम निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं, जो अन्य के लिए प्रेरणादायक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: रतलाम के ढाई लाख किसानों के खाते में आए 318 करोड़

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें