Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

आर.एम. फॉस्फेट ने महावीरा ब्रांड में नई टेक्नोलॉजी वाली पैकिंग लांच की

19 मार्च 2023, भोपाल । आर.एम. फॉस्फेट ने महावीरा ब्रांड में नई टेक्नोलॉजी वाली पैकिंग लांच की – देश की प्रसिद्ध कम्पनी आर.एम.फॉस्फेट प्रा.लि.ने गत दिनों धुळे (महाराष्ट्र) में सिंगल सुपर फॉस्फेट के प्लांट पर सुपर पाउडर, बोरोनेटिड सुपर और जिंकेटिड सुपर (दाना और पाउडर) दोनों के लिए महावीरा ब्रांड में अपनी नई मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाली पैकिंग लांच की। इसके साथ ही कम्पनी द्वारा स्पेशलिटी फर्टिलाइजर तथा माइक्रोन्यूट्रिएंट के उत्पादों की भी लांचिंग की गई।

इस दौरान कम्पनी के एमडी श्री विनीत जैन, बिजनेस हेड श्री एस.पी.चौहान, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, महाराष्ट्र एवं गुजरात प्रभारी श्री मुकुंद धाजेकर, जीएम मार्केटिंग,  मप्र एवं उप्र प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।  इस कार्यक्रम में फेसबुक के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों से डीलर्स, रिटेलर्स और करीब 2500 किसान सम्मिलित हुए।

श्री विनीत जैन ने कहा कि आर.एम. फॉस्फेट मप्र और महाराष्ट्र में अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद के लिए पहचाना जाता है। अब नई टेक्नोलॉजी वाले उच्च गुणवत्तापूर्ण उत्पाद किसानों के बीच पहुँच रहे हैं। खुशी की बात है कि किसानों में हमारे उत्पाद महावीरा जीरोन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, इसलिए हमें अपने प्लांट की क्षमता बढ़ानी पड़ रही है। उपस्थित डीलर्स और किसानों ने भी कम्पनी के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सराहना की और महावीरा की मांग कई गुना बढऩे का जिक्र किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कम्पनी के हेड एग्रोनॉमिस्ट श्री प्रमोद कुमार पांडेय ने कम्पनी के उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंच संचालन डिजिटल डायरेक्टर श्रीमती साक्षी जैन एवं एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (प्लांट) श्री जीपी शर्मा द्वारा किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी