Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

रिलायंस फाउंडेशन ने जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया

रिलायंस फाउंडेशन ने जरुरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया
भोपाल। देश की सामाजिक संस्था रिलायंस फाउंडेशन लॉकडाउन के समय जिला भोपाल में गरीब लोगों को राशन मुहैया करा रही है । जिसमें अन्य संस्थाएं रोबिन्हुड आर्मी संस्था, अरनया सोशल वेलफेयर सोसाइटी और सम्मान जन विकास सोसायटी भोपाल के द्वारा गरीब एवं प्रतिदिन कमा कर खाने वाले मजदूर वर्ग तथा भोपाल जिले की स्लम एरिया में रह रहे गरीब परिवारों तक राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।राशन में दाल चावल शक्कर आटा तेल मिर्च धनिया आदि सामग्री की किट परिवारों को वितरित की जा रही है । इसमें अभी तक 1290 परिवारों को राशन की किट पहुंचाई जा चुकी है। राशन वितरित करते समय सभी संस्थाएं लॉक डाउन के नियमों का पालन करनेऔर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, लोगों से मास्क,ग्लवज और बार-बार हाथ धोना आदि की जानकारी देते है साथ साथ पालन भी कर रहे हैं। लोगों को आव्हान भी कर रहे हैं कि आप घर से बाहर ना निकले आपके लिए सरकार एवं अन्य संस्थाएं द्वारा राशन मुहैया कराया जा रहा है।