Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

भारत में लांच की गई नई ह्युंडई वेन्यू

22 जून 2022, भोपाल । भारत में लांच की गई नई ह्युंडई वेन्यू – डिजाइन, टेक्नोलॉजी, फंक्शनलिटी एवं स्पेस पर फोकस करते हुए नई ह्युंडई वेन्यू ग्राहकों के अनुभव को नई ऊंचाई देगी और ह्युंडई एसयूवी लाइफ को नया आयाम देने के लिए गत दिनों लांच की गई। 2020 और 2021 में भारत की नंबर 1 एसयूवी निर्माता के रूप में हम ब्रांड ह्युंडई में ग्राहकों के प्यार और भरोसे के लिए उनके आभारी हैं। नई ह्युंडई वेन्यू ग्रांड की विरासत को मजबूत करेगी तथा अपने बोल्ड एवं डायनामिक लुक से ग्राहकों को रोमांचित करेगी, साथ ही कंफर्ट, कनेक्टिविटी और कन्वीनियंस के नए मानक बनाएगी।

नई ह्युंडई वेन्यू को एक डुअल टोन (फियरी रेड विद ब्लैक रूफ) समेत 7 कलर ऑप्शन (पोलर व्हाइट, टाइफून सिल्वर, फैंटम ब्लैक, डेनिम ब्लू, टाइटन ग्रे, फियरी रेड) में पेश किया जाएगा और साथ में 47 एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज मिलेगी, जिन्हें ग्राहकों की पसंद और एसयूवी की प्रीमियमनेस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

महत्वपूर्ण खबर:प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के लिए आवेदन करें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile