कम्पनी समाचार (Industry News)

लॉक डाउन में रिलायंस फाउंडेशन की डायलॉग मल्टी लोकेशन कॉन्फ्रेंस

लॉक डाउन में रिलायंस फाउंडेशन की डायलॉग मल्टी लोकेशन कॉन्फ्रेंस

भोपाल। रिलायंस फाउंडेशन एक प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था है। जो विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवी कार्यों के साथ साथ ग्रामीण एवं कृषि विकास के काम भी करती है। लॉक डाउन के इस समय में भी खेती किसानी के काम चालू हैं। ऐसे समय में किसानों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए रिलायंस फाउंडेशन द्वारा मोबाइल फोन के द्वारा कृषक संगोष्ठी की गई। सिवनी जिले के 45 किसानों ने एक ही समय में कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के कृषि वैज्ञानिक डॉ एन के सिंह के साथ परिचर्चा की। डॉ सिंह ने बताया कि फसलों की कटाई और गहाई के साथ किसान भाई सोशल डिस्टेंस का पालन किस तरह करें। साथ ही साथ में फसलों के बीज तथा अनाज के भंडारण, ग्रेडिंग की जानकारी दी। फसल के बचे अवशेषों को जलाये बगैर उनको डीकंपोज करने की जानकारी दी। डॉ सिंह ने गर्मियों के समय मूंग की फसल की बुवाई तथा कीट नियंत्रण के बारे में भी बताया। किसानों ने फोन पर ही डॉ सिंह से अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। इस परिचर्चा का संचालन फाउंडेशन के श्री जगदीश प्रजापति ने किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement