Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

म.प्र. में 6 हजार से अधिक ट्रैक्टर बिके

भोपाल। रबी फसल में बम्पर उत्पादन की उम्मीद से म.प्र. के ट्रैक्टर बाजार में छाया सन्नाटा टूटता नजर आ रहा है। फरवरी 2020 में प्रदेश में 6 हजार से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है, जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत अधिक है। इस वृद्धि से ट्रैक्टर बाजार में हलचल बढ़ गई है।

वित्तीय वर्ष का अंतिम माह होने के कारण बाजार के सभी खिलाड़ी अपना मार्केट शेयर बढ़ाने की दौड़ में शामिल हो गये हैं। भरपूर मानसूनी वर्षा के कारण नमी का लाभ लेते हुए प्रदेश के किसानों ने रबी में रिकॉर्ड तोड़ बोवनी लगभग 125 लाख हेक्टेयर में की है। रबी फसलों में इस वर्ष सर्वाधिक बोवनी 80 लाख हे. में गेहूं की हुई है जो कि गत वर्ष की तुलना में 20 लाख हे. अधिक है।

शेष क्षेत्र में मुख्य रूप से चना, जौ, मटर, मसूर, सरसों तथा गन्ने की फसलें लगाई गई हैं। इस वर्ष गेहूं के बम्पर उत्पादन की आशा में किसानों में खुशी की लहर है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक कटाई उपरांत गेहूं की फसल मंडियों में पहुंचने लगेगी। ट्रैक्टर बाजार के सूत्रों का कहना है कि तब ट्रैक्टर बिक्री में और अधिक तेजी आयेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह तेजी नये वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में भी अपना सकारात्मक असर दिखायेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें