Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

 ‘ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022’  26 मई से

25 मार्च 2022, नई दिल्ली ।  ‘ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022’  26 मई से – जैविक क्षेत्र पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी “ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022” 26 से 28 मई 2022 तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री नरेंद्र सिंह तोमर,  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार द्वारा किया जाएगा।

इस 3 दिवसीय आयोजन का उद्देश्य किसानों द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के उत्पादन, विपणन और आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों के साथ भारत की प्राचीन कृषि प्रणाली को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन में लगभग 1 लाख किसान, 10 से अधिक देशों की 600 से अधिक कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो में प्रदर्शनी के अलावा, 20 से अधिक सम्मेलन सत्र प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों/जैविक कृषि विशेषज्ञों और जैविक कृषि में कार्यरत प्रगतिशील किसानों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में देश के लगभग हर राज्य की भागीदारी, किसानों, अनुसंधान केंद्रों और कृषि शिक्षण विश्वविद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं निर्यात को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें