Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में चम्बल फर्टिलाइजर्स की कृषक संगोष्ठी

14 जनवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ में चम्बल फर्टिलाइजर्स की कृषक संगोष्ठी – विगत दिनों चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लि. द्वारा पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केन्द्र जौरा में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें धमतरी जिले के ग्राम गणेशपुर व कुरुद ब्लाक के प्रगतिशील किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कृषक संगोष्ठी में उपस्थित कंपनी के सीनियर रीजनल मैनेजर श्री सुशील कुमार दुबे, उपप्रबंधक श्री सुनील बंसोड, सहायक प्रबंधक श्री आशीष विक्रम, रायपुर सहायक प्रबंधक दुर्ग श्री योगेश केशव कॅवर, इं.गां.कृ.वि.वि. रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चंद्रमणि साहू एवं कृषक जगत के प्रेमप्रकाश सुल्लेरे विशेष रूप से उपस्थित थे।

श्री दुबे ने कृषक का स्वागत करते हुए कंपनी प्रोफाइल के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा यूरिया (उत्तमवीर) उत्पादन की शुरुआत सन् 1994 में ग्राम गडेपान, जिला- कोटा (राजस्थान) में की गई थी। उस समय कंपनी के दो विशेष संयंत्र थे, जिनकी सालाना क्षमता 20 लाख टन यूरिया उत्पादन करने की थी। कुछ समय बाद ‘गडेपान’ परिसर में एक और नया यूरिया प्लांट लगाया गया। इस प्लांट के आने से उत्मम नीम यूरिया की उत्पादन क्षमता बढक़र 35 लाख टन हो गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उक्त अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चंद्रमणि साहू ने किसान भाइयों को बताया कि वे अपने खेतों में समय के हिसाब से अलग-अलग फसलों व सब्जियों का चयन कर सकते हंै, जिसमें ज्यादा लाभ व मुनाफा कमा सकते हैं। किसान अपने खेतों में कद्दूवर्गीय एवं जायद फसलों से ज्यादा फायदा ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कंपनी के उप प्रबंधक श्री सुनील बसोड़ द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक श्री योगेश केशव कॅवर ने किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में नववर्ष पर श्रमिकों को मुख्यमंत्री की 4 नई सौगातें