Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कोरोमंडल द्वारा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता

coromandel-logo1

23 अगस्त 2022, धामनोद । कोरोमंडल द्वारा निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता – कोरोमंडल इंटरनेशनल द्वारा अपनी सीएसआर एक्टिविटी के तहत निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामनोद में आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में विषय ‘देश की आजादी में जनजातीय समाज का योगदान’ इस प्रतियोगिता में लगभग 100 से 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया और चित्रकला प्रतियोगिता में विषय ‘क्रांतिकारियों की फोटो और पर्यावरण को दूषित होने से कैसे बचाएं ‘विषय पर चित्रकला का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त के दिन कंपनी के डीजीएम अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर विद्यार्थियों का पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य और सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रधानाचार्य मेडम श्रीमती शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: यलो मोजेक वायरस से पीली पड़ रही सोयाबीन फसल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें