समस्या – समाधान (Farming Solution)

कटहल में बहुत कम फूलों में ही फल लगते हैं, क्या कारण है ?

समाधान

  • कटहल के पेड़ों में नर व मादा फूल अलग-अलग होते हैं। सिर्फ मादा फूलों में ही फल लगते हैं। नर फूलों में नहीं, फूलों में फल लगने का यही कारण हैं।
  • इसकी पहचान के लिए यह ध्यान रखें कि नर फूल पौधे की नई कोमल टहनियों में लगते हैं यह पत्ती के साथ या मादा फूलों के ऊपर लगते हैं। नर फूलों में पीले चिपचिपे परागकण देखे जा सकते हैं। जिनसे मीठी सुगंध निकलती है जिसमें कीट आकर्षित होते हैं। यह 5 से 10 से.मी. लम्बे व 20 से 45 से.मी. चौड़े रहते हैं। इनके बांझ फूल भी रहते हैं।
  • मादा फूल नर फूलों से बड़े रहते हैं वह मोटे-छोटे डंठल से पौधे के पुराने तनों तथा मुख्य तने से निकलते हैं। ये बेलनाकार 5 से 15 से.मी. लम्बे व 3.0 से 4.5 से.मी. चौड़े रहते हैं। मादा फूल ही फल में परिवर्तित होते हैं। इस कारण कटहल में बहुत कम फूलों में ही फल लगते हैं।

– खुशीलाल, आगरमालवा

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement