Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मेरी लगाई हल्दी की पत्तियां सूख रही हैं, चौड़ी और संकरी पत्ती वाले खरपतवार बहुत उग आए हैं, कृपया निदान करें

18 मार्च 2023, भोपाल । मेरी लगाई हल्दी की पत्तियां सूख रही हैं, चौड़ी और संकरी पत्ती वाले खरपतवार बहुत उग आए हैं, कृपया निदान करें –

समाधान – किसान भाई हल्दी के पौधे की पत्तियां सूखने के कई कारण हो सकते हैं जैसे दीमक का प्रकोप या किसी पोषक तत्व की कमी पाई जाना या किसी बीमारी का प्रकोप। अत: आप किसी कीट विशेषज्ञ से सम्पर्क करें तथा अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण करवायें। खरपतवार नियंत्रण के लिए पैन्डीमिथालीन, एट्राजिन या एलाक्लोर दवाई का बुवाई के एक से दो दिन बाद 1.00 किग्रा. प्रति हेक्टेयर शुद्ध मात्रा को लेकर 500 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर में घोल बनाकर फसल तथा खरपतवार दोनों के उगने से पहले छिडक़ाव करके खरपतवारों का नियंत्रण प्रभावशाली ढंग से कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile