Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने कद्दू, करेला, लौकी तथा गिलकी लगाई है, अच्छे उत्पादन के उपाय बतायें

  • जगमोहन वर्मा

24 अगस्त 2022, भोपाल । मैंने कद्दू, करेला, लौकी तथा गिलकी लगाई है, अच्छे उत्पादन के उपाय बतायें –

समाधान- आमतौर पर कद्दूवर्गीय फसलों की बुआई जून में ही कर दी जाती है। जहां कहीं भी सिंचाई के साधन हैं इसे लगाकर कृषक अतिरिक्त आय का साधन बनाता है। अच्छे उत्पादन के लिये आप निम्न उपाय करें।

  • सभी प्रकार की बेलाओं के लिये मचान की तैयारी करें कम से कम ऐसा सहारा कि बेला के विकास में वर्षा जल का असर नहीं हो पाये।
  • बेलाओं के आसपास की घांसफूस निकाल कर प्रति बेला 12-15 ग्राम यूरिया डालकर गुड़ाई भी करें।
  • फलमक्खी का आक्रमण हो सकता है। रोकथाम के लिये मैलाथियान 50 ई.सी. की 400 मि.ली. मात्रा 250 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडक़ाव करें।
  • 500 ग्राम कार्बोरिल 50 ईसी घुलनशील चूर्ण को 1 किलो गुड़ के घोल में मिलाकर 250 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडक़ाव करें।

महत्वपूर्ण खबर: उज्जैन एवं रीवा संभागों में कई जगह बारिश, सिंगरौली में 120.4 मिमी वर्षा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile