Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

इस क्षेत्र में हर वर्ष कामलिया कीट का प्रकोप आता है, बचाव हेतु उपाय बतायें

  • रामाधर सिंह

24 अगस्त 2022, भोपाल । इस क्षेत्र में हर वर्ष कामलिया कीट का प्रकोप आता है, बचाव हेतु उपाय बतायें –

समाधान– कम्बल कीट का प्रकोप आपके क्षेत्र में हर वर्ष आता है। और फसल बरबाद करता है। मानसून की भारी वर्षा होने से इस कीट की सुषुप्तावस्था समाप्त होती है और पंखी (तितली) भूमि से बाहर आती है और कोमल पत्तियों पर अंडे देती है और अपना विस्तार करती रहती है। आप निम्न उपाय करें।

  • मुख्य रूप से यह कीट मूंग, उड़द, मक्का, तिल, सोयाबीन पर आता है।
  • पत्तियों पर अंडों के समूह सरलता से देखे जा सकते हंै। जिनको निकाल कर नष्ट किया जा सकता है।
  • यदि खेत में ग्रीष्मकालीन जुताई की गई हो तो प्रकोप कम होता है।
  • जगह-जगह खेत में घंासफूस इकट्ठा करके उसके ढेरों में छिपे व्यस्क इल्लियों को नष्ट करें।
  • छिडक़ाव हेतु क्विनालफास 1.5′ चूर्ण का 10-12 किलो/हेक्टर की दर से भुरकाव करें ये भुरकाव खेतों की मेढ़ों पर भी करें ताकि अड़ोस-पड़ोस से कीट ना आ पायें।

महत्वपूर्ण खबर: उज्जैन एवं रीवा संभागों में कई जगह बारिश, सिंगरौली में 120.4 मिमी वर्षा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile