Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

हाथी की चिंघाड़ करेगी फसल सुरक्षा

सिवनी। फसलों को जंगली जानवर एवं पक्षियों से बचाने के लिए जिले के 40 कृषक अब लाउडस्पीकर का सहारा लेंगे।

आत्मा अंतर्गत नवाचार में इस वर्ष जिले के सभी 8 विकासखंडों के 40 आदिवासी कृषकों का चयन कर उनको यह यंत्र उपलब्ध कराए हैं। उपसंचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा श्री मोरीसनाथ ने बताया।

हैदराबाद से बुलवाए स्पेशल साउण्ड एवं लाइट सिस्टम के यह यंत्र विभिन्न जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा करेंगे। यंत्रों से शेर की दहाड़, हाथी की चिंघाड़ सुनाई देगी जिससे हानिकारक जंगली जानवर दूर भागेंगे। यंत्रों का आसानी से सोलर चार्ज कर संचालन किया जा सकता है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी के डॉ. एन.के. सिंह भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile