संपादकीय (Editorial)

महिला किसान दिवस

नरसिंहपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर द्वारा ग्राम सूरजगांव में एक दिवसीय ”महिला किसान दिवस 2018” ग्राम सरपंच श्रीमती संगीता मेहरा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर के वैज्ञानिक डॉ. यतिराज खरे ने किसान महिला दिवस पर कृषि तकनीकी बताई, कार्यक्रम का आयोजन डॉ. दीपाली बाजपेई वैज्ञानिक द्वारा किया गया जिसमें महिला किसान दिवस का महत्व बताया व सरपंच श्रीमती संगीता मेहरा का सम्मान किया गया।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

मण्डला। कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला में गत दिनों महिला सशक्तिकरण हेतु महिला किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में किया गया।  प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों बकोरी, फूलसागर, सागर, गाजीपुर, डुंगरिया से आयी 50 महिलाओं को 3 समूहों में विभाजित कर इन सभी समूहों से स्वेच्छा से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु अपने नाम देने को कहा गया प्रतियोगिता में रंगोली गीत गायन हेतु 3-3 महिलाओं का चयन किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता में अपनी-अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया गया। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. गौतम, डॉ. विशाल मेश्राम, इंजी. आर. के. स्वर्णकार, श्री डी.पी. सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया। 

Advertisements
Advertisement5
Advertisement