संपादकीय (Editorial)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – म.प्र. में बीमा कंपनियों की चांदी

भोपाल। किसानों को आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराने वाली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना गत खरीफ-2016 से देश एवं प्रदेश में लागू की गई थी, परन्तु एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसानों को पूरे राज्यों में लाभ नहीं मिल पाया है जिसका मुख्य कारण योजना के प्रति राज्य सरकारों का गंभीर न होना है। इधर म.प्र. में गत 16 अगस्त से 1818 करोड़ की दावा राशि बांटे जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें बीमा कंपनियों की चांदी हो गई है कृषक अंश, राज्यांश और केन्द्रांश मिलाकर कुल 2870.81 करोड़ का प्रीमियम कंपनियों को दिया गया है जो बीमा दावे से लगभग 1000 करोड़ अधिक है। याने हींग लगे न फिटकरी? वहीं मुख्यमंत्री के क्षेत्र विदिशा में सबसे ज्यादा किसानों को फसल बीमा का लाभ सबसे अधिक मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक म.प्र. में खरीफ 2016 में लगभग 71 लाख हेक्टेयर रकबे का लगभग 38 लाख 35 हजार किसानों ने बीमा कराया था, इसमें 3 लाख 85 हजार अऋणी किसान तथा 34 लाख ऋणी किसान शामिल थे। इन किसानों का कुल 19 लाख 36 हजार करोड़ रुपए का बीमा किया गया था इसमें 402 करोड़ रु. कृषक अंश की राशि जमा की गई थी। इसमें प्रदेश में कुल 7 लाख 42 हजार 970 किसानों के लिए कुल 1818.96 करोड़ रुपए का बीमा दावा सरकार ने स्वीकृत किया है। प्रदेश में एआईसी, एचडीएफसी, इरगो एवं आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनियों ने फसल बीमा किया है। इसके लिए कृषक अंश 402 करोड़ के साथ-साथ राज्यांश लगभग 1234 करोड़ और केन्द्रांश भी इतना ही 1234 करोड़ प्रीमियम के रूप में दिया गया है। इस प्रकार कुल प्रीमियम कंपनियों के पास 2870 करोड़ जमा हुआ है। जबकि दावा भुगतान करना है 1818 करोड़। बीमा कम्पनियों की कार्यप्रणाली तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा की तर्ज पर है।

क्या है योजना
फसल बीमा योजना में दावे का 33 फीसदी हिस्सा बीमा कंपनी देती है। शेष राशि का 50:50 फीसदी हिस्सा राज्य सरकारें व केन्द्र सरकार बीमा कंपनियों को सब्सिडी के रूप में देती है। इसलिए अधिकांश बीमा योजना को लागू करने से कन्नी काटती है।

राज्य में खरीफ 2016 में सबसे अधिक बीमा राशि विदिशा जिले में 1 लाख 51 हजार 700 किसानों को लगभग 574 करोड़ से अधिक बटेगी।
इसी प्रकार सागर जिले में 243 करोड़, रायसेन जिले में 181 करोड़, गुना जिले में 135 करोड़ एवं अशोक नगर में लगभग 117 करोड़ का दावा वितरण किया जाएगा। राज्य के अन्य जिलों में कम राशि का वितरण होगा।

क्या है निर्देश
केन्द्र सरकार ने बीमा कंपनियों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसलों के बीमा दावे का निपटारा 45 दिन में करने का निर्देश दिया है, जिससे किसानों को जल्द राहत पहुंचाई जा सके।

इसी तरह देश में इस योजना के तहत किसानों के दावों का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड सहित सात राज्यों को छोड़ दें तो किसी भी राज्य ने पिछले साल खरीफ फसल के नुकसान के दावों का पूरा भुगतान नहीं किया है। बिहार व पश्चिम बंगाल के किसानों को तो धेला भी नहीं मिला है। सरकार ने खरीफ सीजन 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी।

बीमा कम्पनियों को प्रीमियम की राज्यांश तथा केन्द्रांश की राशि प्राप्त हो चुकी है। बीमा कम्पनियों द्वारा बैंकवार राशि आरटीजीएस से विधिवत हस्तांतरित की जा रही है। किसानों के बीच योजना की राशि वितरण के लिये समस्त लाभान्वित किसानों को 31 अगस्त तक जिला स्तरों पर किसान सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। विदिशा, सागर, अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी जिले में राज्य-स्तरीय किसान सम्मेलन तथा अन्य जिलों में जिला-स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।
– डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव कृषि म.प्र.

संसद में कृषि मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इस योजना में 22 राज्यों के 59 लाख 95 हजार से अधिक किसानों ने फसल का बीमा कराया था। किसानों ने फसल का नुकसान होने पर 5515.52 करोड़ रुपए का दावा किया था। नियमत: 45 दिनों में किसानों को आंशिक भुगतान कर दिया जाना चाहिए, लेकिन 19 जुलाई तक उन्हें सिर्फ 3814.35 करोड़ का भुगतान किया गया।

   खरीफ-2016 की दावा राशि (अनु.)
       जिला                  दावा राशि    लाभान्वित 
         (करोड़ में)         कृषक सं.
आगर मालवा21.6215768
अनूपपुर0.0180
देवास1.092467
मंदसौर12.099139
नीमच48.9119432
रतलाम4.777908
शहडोल0.1181
शाजापुर5.735814
उज्जैन32.1626963
उमरिया0.25128
अशोकनगर117.3529069
छतरपुर3.085617
दमोह20.110794
दतिया62.3728739
गुना135.640371
ग्वालियर1.26213
पन्ना2.965020
सागर243.290337
शिवपुरी67.526156
टीकमगढ़9.976092
अलीराजपुर0.14778
बालाघाट0
बड़वानी3.077945
बैतूल4.134145
भिण्ड5.99190
भोपाल62.3834311
बुरहानपुर0.0658
छिंदवाड़ा2.8211049
धार2.794063
डिंडोरी0.02117
हरदा0.321041
होशंगाबाद2.215317
इन्दौर3.491238
जबलपुर0.73567
झाबुआ0.252531
कटनी0.01159
खंडवा3.983660
खरगोन0.00126
मंडला0.04130
मुरैना0.27896
नरसिंहपुर0.2685
रायसेन181.8865514
राजगढ़42.125928
रीवा20.637981
सतना33.3116643
सीहोर78.5743866
सिवनी0.331125
श्योपुर4.234069
सीधी0.16931
सिंगरौली0.041030
विदिशा574.82151789
कुल1818.96742970