Editorial (संपादकीय)

कलेक्टर द्वारा जैविक खेती का अवलोकन

Share

कटनी। कलेक्टर श्री प्रकाश जांगरे द्वारा ग्राम बण्डा में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) अंतर्गत गठित जय लक्ष्मी महिला समूह की सदस्य श्रीमती उर्मिला हल्दकार द्वारा उत्पादित की जा रही जैविक फसलों टमाटर, लौकी, सेम, आलू, मटर आदि का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी पिट, बायो गैस संयंत्र एवं भू-नाडेप आदि के माध्यम से बनाए जा रहे जैविक खादों के संबंध में विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कलेक्टर द्वारा समूह की अध्यक्ष श्रीमती रोशनी, सचिव श्रीमती मंजूलता एवं अन्य सभी सदस्यों के साथ आत्मा परियोजना के निर्देशन में महिलाओं द्वारा बनाये गये भू-नाडेप, जैविक दवाईयां, उनके द्वारा किये जा रहे कृषि कार्यो एवं फसल उत्पादन के संबंध में विस्तार से चर्चा कर प्रयासों की प्रशंसा की गई। चर्चा के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा जैविक दवा निर्माण के लिये आवश्यक गौमूत्र एकत्रीकरण के लिए पशु शेड की आवश्यकता बताने पर कलेक्टर द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर, समूह की महिलाओं के यहॉ पशु शेड निर्माण के लिये आवश्यक नियमानुसार स्वीकृति प्रदान कर, निर्मित कराने के निर्देश दिये गयें। चर्चा के दौरान ग्रामीणों द्वारा नल जल योजना प्रारंभ कराने की मांग पर कलेक्टर द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को मौके पर से ही निर्देश दिये गये।कलेक्टर द्वारा आत्मा समिति कटनी के निर्देशन में समूह एवं किसान मित्र के द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे जैविक सब्जी उत्पादन तथा मुख्य हाईवे पर जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र स्थापना की सराहना करते हुये शहर में भी जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र खोलने संबंधी प्रयास करने के निर्देश परियोजना संचालक (आत्मा) को दिये गये। भ्रमण के दौरान परियोजना संचालक आत्मा श्री एन.डी.गुप्ता, उप परियोजना संचालक आत्मा सुश्री रजनी चौहान, बी.टी.एम. विकासखंड कटनी श्री राजवेन्द्र बागरी, ए.टी.एम. विकासखंड बडवारा श्री शशिकांत तिवारी, कृषक मित्र श्री हीरामणि हल्दकार, जय लक्ष्मी महिला समूह की महिलाएं एवं काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थें।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *