Editorial (संपादकीय)

जैविक कृषि पाठशाला के प्रणेता का सम्मान

Share

कटनी। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बरही जिला कटनी में प्राचार्य डॉ. आर.के. वर्मा के मार्गदर्शन में एवं डॉ. एस.एस. धुर्वे प्रशिक्षण प्रभारी के सहयोग से जैविक कृषि पाठशाला नैगवां के संचालक रामसुख दुबे ने महाविद्यालय में जैविक खेती से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु पंजीकृत छात्र/ छात्राओं को दिए जा रहे 30 दिवस में 60 घंटे का  समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. सुनील बाजपेई प्रोफेसर शा. तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. एस.एस.धुर्वे एवं प्रशिक्षक श्री रामसुख दुबे ने स्वरोजगार के लिए जैविक खेती की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया। 

सम्मान समारोह में शाल, श्री फल प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर जैविक खेती को गति प्रदान करने हेतु श्री रामसुख दुबे को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं जैविक खेती साहित्य प्रदान किया गया। समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *