संपादकीय (Editorial)

कृषक जगत – जैन इरिगेशन इजराईल कृषि यात्रा

एग्रीटेक इजराईल के लिए किसान, कंसलटेंट, एग्रोनॉमिस्ट दल रवाना

भोपाल। कृषि पर्यटन यात्रा की श्रृंखला में कृषक जगत द्वारा इस वर्ष आयोजित इजराईल यात्रा का दल 6 मई को भारत से अम्मान के लिए रवाना हुआ। इस दल में विभिन्न प्रदेशों के युवा, प्रगतिशील कृषक, कृषि व्यवसायी, मार्केटिंग मैनेजर्स व कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग सम्मिलित हैं। मुम्बई में इंडोफिल केमिकल्स द्वारा दल के सदस्यों का स्वागत किया गया। ये सभी इजराईल के तेल अबीव में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एग्रीटेक 2018 का भी भ्रमण करेंगे। जैन इरीगेशन सिस्टम लि. के सहयोग से आयोजित इस 7 दिवसीय यात्रा में दल के सदस्य हाईटेक फाम्र्स, नर्सरी, किबुत्सु का भ्रमण करेंगे। जहां वे आधुनिक ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग, खाद के लिए फर्टिगेशन सिस्टम आदि तकनीक का अवलोकन करेंगे।
यह दल कृषक जगत के प्रधान संपादक श्री विजय कुमार बोन्द्रिया के नेतृत्व में इजराईल यात्रा करेगा। यात्रियों का दल दो समूहों में मुम्बई और दिल्ली से रवाना हुआ। दिल्ली से रवाना हुए दल का संयोजन निमिष गंगराड़े कर रहे हैं। इस सम्पूर्ण यात्रा का संयोजन श्री सचिन बोन्द्रिया द्वारा किया जा रहा है।
इजराईल यात्रा के दौरान दल के सदस्य यरूसलम, डेड सी, विलिंग वाल जैसे दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इजराईल के कृषि तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कम पानी में अधिक सिंचाई की विकसित ड्रिप एवं माइक्रोइरीगेशन को आज दुनिया सहित भारत के कई क्षेत्रों में अपनाया जा रहा है। इस भ्रमण कार्यक्रम में किसान वही तकनीक देख और समझ सकेंगे।
कृषि पर्यटन यात्रियों का दल 12 मई को अम्मान से स्वदेश वापसी के लिए रवाना होगा। कृषक जगत पूर्व में भी इजराईल, चीन, नीदरलैंड, टर्की आदि देशों की यात्राओं का आयोजन कर चुका है।

 मुम्बई में इंडोफिल केमिकल्स ने किया दल का स्वागत  
      इजराईल यात्रा दल में शामिल सदस्य    
   नाम                               स्थान       नाम                             स्थान
कौशिक लाहोटीविदिशा, कृषकआशुतोष पाटीदारकुक्षी, कृषक
आनन्द जैनजैन इरिगेशन, इन्दौरप्रमोद कोठारीकंसलटेंट, इंदौर
दर्शन कुमारराजस्थान, कृषकरमेशचन्द्र पाटीदारकृषि दर्शन, बडऩगर
श्रीपाल जैनराजनांदगांव, कृषकसाक्षी जैनकसरावद, कृषक
रिछपाल सिंहराजस्थान, कृषकशर्मिला पाटीदारकसरावद, कृषक
उदयराज पारखरायपुर कृषि व्यवसायीबलराम पाटीदारतीतरी रतलाम, कृषक
गुरुदत्त सिंहसीहोर, कृषकहर्ष अग्रवालभोपाल, कृषक
शान्तनु लाहोटीविदिशा, डेयरी व्यवसायीकैलाश पाटीदारतीतरी रतलाम, कृषक
निरांशु उमटनई दिल्ली एग्रोनॉमिस्टखेमेन्द्र सिंह सोलंकीबड़वानी राज्य लक्ष्मी केला ग्रुप
मुकेश कुमारसेंधवा, धार, कृषकरमेश भारद्वाजमहाराष्ट्र, कृषि सलाहकार
सुमिरन राठीधामनोद, धार, कृषकसिद्धार्थ कोठारीनीमच, कृषक
समर सिंहबद्दी हिमाचल प्रदेश, कृषकराजेश पटेलरतलाम, कृषक
दिलीप कुमार शर्माबद्दी, हिमाचल प्रदेश, कृषकदिलीप साखलाजलगांव, वाइस प्रेसीडेंट जैन इरिगेशन
सोहनलालराजस्थान, कृषकसुरभीत गोधाभोपाल, कृषक
प्रकाशचन्द्र गंगराड़ेडेढ़तलाई, बुरहानपुर, कृषकतनय जैनमंदसौर, कृषक
मनीष नाहरभोपाल, कृषकसंजय लालवानीभोपाल, कृषक
ईश्वरलाल पाटीदाररतलाम एम्बी वाईन्सरोहित जायसवालइन्दौर,कृषि व्यवसायी
महेन्द्र पहाडिय़ापहाडिय़ा वाणिज्य, इन्दौरइं. राजेन्द्र गंगराड़ेनागपुर, कृषक
मनोज कुमार राजानीगंगा इंडस्ट्रीज, देवासशोभा गंगराड़ेनागपुर
मदनलालरतलाम, कृषकडॉ. अपराजितानागपुर
पावेल राजानीदेवास, गंगा इंडस्ट्रीजआयुश अस्थानामुम्बई
भानु प्रसाद पटेलइंदौर, पर्यावरणविद्,शांतिलाल गुप्ताइन्दौर, स्वास्तिक फर्टिलाइजर
धर्मराज पाटीदाररतलाम, कृषकसंजय भण्डारीइन्दौर, प्रेसीडेंट जैन इरिगेशन