Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन किसान समय से करें फसल की कटाईः भारतीय कृषि अनुसंधान ने जारी की सलाह

29 सितम्बर 2023, भोपाल: सोयाबीन किसान समय से करें फसल की कटाईः भारतीय कृषि अनुसंधान ने जारी की सलाह – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान, इंदौर द्वारा 25 सितंबर  से 1 अक्टूबर 2023 तक की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों को उपयोगी सलाह दी गई है। ऐसे क्षेत्र जहाँ जून माह के अंतिम सप्ताह में बोवनी हुई थी, फसल 90-95 दिन की हो गई है, सोयाबीन की शीघ्र पकने वाली किस्में परिपक्व होकर कटाई के लिए लगभग तैयार है, अतः सोया कृषकों को निम्न सलाह दी जा रही है –

सोयाबीन फसल परिपक्व होने की स्थिति में बारिश होने वाले क्षेत्रों में तुरंत खेत सोयाबीन की फलियों में दाने भरने या परिपक्वता की अवस्था में फसल पर होने वाली लगातार बारिश से सोयाबीन की गुणवत्ता में कमी आ सकती है  या फलियों के दाने अंकुरित होने की भी संभावना हो सकती है, अतः सलाह  है कि उचित समय पर फसल की कटाई  करें जिससे फलियों के चटकने से होने वाले नुकसान या फलियों के अंकुरित होने से बीज की गुणवत्ता में आने वाली कमी से बचा जा सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile