Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन में सेमीलूपर इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने इन दवाओं के छिड़काव की दी सलाह

14 अगस्त 2026, नई दिल्ली: सोयाबीन में सेमीलूपर इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने इन दवाओं के छिड़काव की दी सलाह – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI) ने 10 से 16 अगस्त 2026 के लिए सोयाबीन किसानों के लिए जारी साप्ताहिक एडवाइजरी में सेमीलूपर इल्ली के नियंत्रण को लेकर जरूरी सलाह दी है। एडवाइजरी के अनुसार, सोयाबीन फसल में सेमीलूपर इल्ली का प्रकोप होने पर किसान अनुशंसित कीटनाशकों का निर्धारित मात्रा में छिड़काव कर सकते हैं।

क्लोरएन्थ्रानिलिप्रोल का करें छिड़काव

ICAR-NSRI की एडवाइजरी में सेमीलूपर इल्ली के नियंत्रण के लिए क्लोरएन्थ्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी का 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इसके विकल्प के रूप में किसान निम्न में से किसी एक कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं—

  1. ब्रोफ्लानिलाइड 300 ग्राम/लीटर एससी — 42-62 ग्राम प्रति हेक्टेयर
  2. इमामेक्टिन बेंजोएट 1.90 प्रतिशत ईसी — 425 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  3. फ्लूबेंडीएमाइड 20 प्रतिशत डब्ल्यूजी — 250-300 ग्राम प्रति हेक्टेयर
  4. फ्लूबेंडीएमाइड 39.35 प्रतिशत एससी — 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  5. इंडोक्साकार्ब 15.80 प्रतिशत ईसी — 333 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  6. लैम्बडा सायहेलोथ्रिन 4.90 प्रतिशत सीएस — 300 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  7. प्रोफेनोफॉस 50 प्रतिशत ईसी — 1 लीटर प्रति हेक्टेयर
  8. नोवालयुरोन + इंडोक्साकार्ब 4.50 प्रतिशत एससी — 825-875 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  9. क्लोरएन्थ्रानिलिप्रोल 9.30 प्रतिशत + लैम्बडा सायहेलोथ्रिन 4.60 प्रतिशत ZC — 200 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile