Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों के प्रमाणित बीजों की विक्रय दरें निर्धारित

सहकारी समितियों से कृषक खरीद सकेंगे बीज

1 अक्टूबर 2022, रायपुर । रबी फसलों के प्रमाणित बीजों की विक्रय दरें निर्धारित – छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लि. द्वारा रबी सीजन 2022-23 की फसलों के प्रमाणित बीज की दरों का निर्धारण किया गया है। कृषक रबी सीजन के लिए किसान अनाज, दलहन, तिलहन फसलों के प्रमाणित बीज सहकारी समितियों से निर्धारित दर पर क्रय कर सकेंगे।

chanaछत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा गेहूं के उच्च किस्म के प्रमाणित बीज की दर 3425 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जबकि गेहूं की बौनी किस्म के प्रमाणित बीज की कीमत 3400 रूपए प्रति क्विंटल है। इसी तरह प्रति क्विंटल समस्त किस्मों के चना बीज का मूल्य 7500 रूपए, मटर का 8300 रूपए, मसूर का 8000 रूपए, तिवड़ा का 5000 रूपए, सरसों का 7000 रूपए, अलसी का 6000 रूपए, कुसुम का 6500 रूपए तथा मूंगफली की समस्त किस्मों के प्रमाणित बीज का मूल्य 8200 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की तीन नई किस्मों को मध्य प्रदेश में मंजूरी मिली

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile