Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

जानिए इफको नैनो डीएपी के लाभ

03 मई 2023, नई दिल्ली: जानिए इफको नैनो डीएपी के लाभ – भारतीय कृषि सहकारी संस्थान (इफको) का नैनो डीएपी एक एक नैनोटेक्नॉलेजी आधारित क्रांतिकारी फर्टिलाइजर इनपुट हैं जो पौधो को नाइट्रोजन एंव फास्फोरस प्रदान करता हैं। नैनो डीएपी लिक्विड (तरल) जब पौधो पर डाला जाता हैं तो यह तत्काल पौधों की आवश्यकता अनुसार नाइट्रोजन एंव  फास्फोरस की  कमी को पूरा करता हैं।

नैनो डीएपी के फसल में फायदे

नैनो डीएपी के प्रमुख लाभ निम्न हैं –

उच्च फसल उपज: नैनो डीएपी के उपयोग से फसल की पैदावार अधिक होती है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बेहतर गुणवत्ता: नैनो डीएपी के उपयोग से अधिक क्लोरोफिल, प्रकाश संश्लेषण दक्षता और बेहतर गुणवत्ता वाली फसलें प्राप्त होती हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

रासायनिक उर्वरक उपयोग में कमीः नैनो डीएपी रासायनिक उर्वरकों के समग्र उपयोग को कम करता हैं।

पर्यावरण के अनुकूल: नैनो डीएपी पर्यावरण के अनुकूल है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना फसलों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करता है।

स्टोर करना और परिवहन में आसान: नैनो डीएपी की छोटी बोटल रखरखाव और परिवहन में आसानी प्रदान करती हैं, जो इसे किसानों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बनाता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )