Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन में बढ़ा तंबाकू की इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने बताए बचाव के उपाय  

13 अगस्त 2026, नई दिल्ली: सोयाबीन में बढ़ा तंबाकू की इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने बताए बचाव के उपाय – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI) ने 10 से 16 अगस्त 2026 के लिए सोयाबीन किसानों के लिए साप्ताहिक एडवाइजरी जारी की है। संस्थान के अनुसार मध्य प्रदेश सहित सोयाबीन की खेती वाले प्रमुख क्षेत्रों में इस समय पत्ती खाने वाली इल्लियों, चक्रभृंग और सफेद मक्खी का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके साथ ही एन्थ्राक्नोज, रायजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट और पीला मोजेक वायरस का संक्रमण भी फसल में दिखाई दे रहा है।

ICAR-NSRI ने किसानों को फसल में आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले इन जैविक कारकों के नियंत्रण के लिए अनुशंसित उपाय अपनाने की सलाह दी है।

तंबाकू की इल्ली के नियंत्रण के लिए छिड़काव

एडवाइजरी में तंबाकू की इल्ली के नियंत्रण के लिए किसानों को क्लोरएन्थ्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी का 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इसके विकल्प के रूप में किसान इनमें से किसी एक की अनुशंसित मात्रा का छिड़काव कर सकते हैं-

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
  • ब्रोफ्लानिलाइड 300 ग्राम/लीटर एससी — 42-62 ग्राम प्रति हेक्टेयर
  • स्पायनेटोरम 11.7 प्रतिशत एससी — 450 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  • इमामेक्टिन बेंजोएट 1.90 प्रतिशत ईसी — 425 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  • फ्लूबेंडीएमाइड 20 प्रतिशत डब्ल्यूजी — 250-300 ग्राम प्रति हेक्टेयर
  • फ्लूबेंडीएमाइड 39.35 प्रतिशत एससी — 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  • इंडोक्साकार्ब 15.80 प्रतिशत ईसी — 333 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  • क्लोरफ्लूआजुरोन 5.40 प्रतिशत ईसी — 500 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर
  • नोवालयुरोन + इंडोक्साकार्ब 4.50 प्रतिशत एससी — 825-875 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें