फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन में पोषक तत्वों की फसल को आपूर्ति क्या डीएपी देने से ही हो जाती है।

समर सिंह

10 मई 2024, नई दिल्ली: सोयाबीन में पोषक तत्वों की फसल को आपूर्ति क्या डीएपी देने से ही हो जाती है। सोयाबीन में डीएपी से सभी पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं होती है। डीएपी में 18 प्रतिशत नत्रजन व 46 प्रतिशत स्फुर (फास्फोरस) रहता है और वह इन्हीं दो तत्वों की आपूर्ति करता है।

Advertisement
Advertisement

सोयाबीन के बीजों में 40 प्रतिशत प्रोटीन रहता है जिसको बनाने के लिए नत्रजन एक आवश्यक तत्व है। इसके लिए फसल को लगभग 250 किलो प्रति हे. नत्रजन की आवश्यकता होती है। 20 किलो प्रति हे. नत्रजन उर्वरक के रूप में देते हैं। इसकी शेष मात्रा लगभग 230 किलो प्रति हे. सोयाबीन के पौधों की जड़ों की गांठों में स्थित राइजोबियम बैक्टीरिया वातावरण से अवशोषित कर पौधों को उपलब्ध कराते हैं।

नत्रजन व स्फुर के अतिरिक्त अब सोयाबीन में कहीं – कहीं पोटाश की कमी भी नजर आ रही है। इसकी कमी के कारण पौधों की पत्तियों के बाहरी किनारों पर पीलापन दिखाई देता है। इसकी आपूर्ति के लिए आप 20 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रति हेक्टेयर के मान से अवश्य दें।

Advertisement8
Advertisement

सोयाबीन व अन्य तिलहनी फसलों में इन तत्वों के अतिरिक्त गंधक (सल्फर) को भी आवश्यकता होती है क्योंकि गंधक तेल बनाने की प्रक्रिया का एक आवश्यक तत्व है। इसकी आपूर्ति आप बिना अतिरिक्त खर्च के स्फुर की आपूर्ति डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट से करने लगे। इसमें 16 प्रतिशत स्फुर के साथ 12 प्रतिशत गंधक भी रहता है जो सोयाबीन में गंधक की आवश्यकता के लिए पर्याप्त है।

Advertisement8
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

Advertisement8
Advertisement

To visit English website click below link:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement