Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

अगर आपकी सोयाबीन फसल घनी हैं तो फसल में हो सकता हैं यह रोग

02 अगस्त 2023, भोपाल: अगर आपकी सोयाबीन फसल घनी हैं तो फसल में हो सकता हैं यह रोग – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023  की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।

संस्थान ने बताया हैं कि सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में अभी भी उन्हीं कीट एवं रोगों का प्रकोप बना हुआ है, जो पिछले सप्ताह देखे गए थे। अतः सोयबीन कृषकों को सलाह है कि वे अपनी सोयाबीन की घनी फसलों में चक्र भृंग रोक के लक्षणों को पहचान कर तुरंत रोग नियंत्रण के उपाय अपनाएं और इसके प्रकोप से फसल को बचायें।

सोयाबीन की घनी फसल में चक्र भृंग रोग पर नियंत्रण

सोयाबीन की फसल घनी होने पर चक्र भृंग का प्रकोप अधिक होने की सम्भावना होती है। इसके लिए प्रारंभिक अवस्था में ही (एक सप्ताह के अन्दर) दो रिंग दिखाई देने वाली ऐसी मुरझाई/लटकी हुई ग्रसित पत्तियों को तने से तोड़कर जला दे या खेत से बाहर करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सोयाबीन फसल में प्रांरभिक अवस्था में चक्र भृंग पर ऐसे करें नियंत्रण

सोयाबीन कृषकों को चक्र भृंग के नियंत्रण हेतु सलाह है कि प्रारंभिक अवस्था में ही आइसोसायक्लोसरम 9.2% W/W Dc(10% W/V) DC (600 मिली/हे) या एसिटेमीप्रीड 25%+बायफेंथ्रिन 25%WG (250ग्रा./हे) या टेट्रानिलिप्रोल 18.18 एस.सी. (250-300 मिली/हे) या थायक्लोप्रिड 21.7 एस.सी. (750 मिली/हे) या प्रोफेनोफॉस 50 ई.सी (1 ली./है) या इमामेक्टीन बेन्जोएट (425 मिली/ है ) या क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल18.5 एस.सी 18.50 % SC (150 मिली/हे) का छिड़काव करें। यह भी सलाह दी जाती है कि इसके फैलाव की रोकथाम हेतु प्रारंभिक अवस्था में ही पौधे के ग्रसित भाग को तोड़कर नष्ट कर दें। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )