ICAR ने जारी की क्षेत्रवार सोयाबीन की उन्नत किस्मों की सूची, जानें आपके राज्य के लिए कौन-सी वैरायटी है सही
29 जुलाई 2026, नई दिल्ली: ICAR ने जारी की क्षेत्रवार सोयाबीन की उन्नत किस्मों की सूची, जानें आपके राज्य के लिए कौन-सी वैरायटी है सही – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI), इंदौर ने खरीफ सीजन के लिए साप्ताहिक (29 जून से 5 जुलाई 2026) कृषि परामर्श जारी करते हुए देश के विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों के अनुसार सोयाबीन की अनुशंसित उन्नत किस्मों की सूची जारी की है। संस्थान ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने क्षेत्र की जलवायु और परिस्थितियों के अनुरूप अधिसूचित (नोटिफाइड) किस्मों का ही चयन करें। इससे बेहतर अंकुरण, अधिक उत्पादन और मौसम संबंधी जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।
अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों के लिए उपयुक्त किस्में
1. मध्य क्षेत्र (Central Zone)
मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश), राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र के लिए JS 24-33, NRC 150, JS 21-72, NRC 142, JS 23-03, JS 23-09, JS 22-12, JS 22-16, NRC 165, NRC 157, MAUS 731, Gujarat Soya-4, RVSM 2011-35, MACS 1520, RSC 10-46 और RSC 10-52 सहित कई उन्नत किस्मों की सिफारिश की गई है।
2. पूर्वी क्षेत्र (Eastern Zone)
छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए RSC 11-35, RSC 10-71, RSC 10-52, Birsa Soya-4, MACS 1407, MACS 1460, NRC 128, RSC 11-07 और RSC 10-46 जैसी किस्में अनुशंसित हैं।
3. उत्तर-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र (North Eastern Hill Zone)
असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और सिक्किम के किसानों के लिए भी RSC 11-35, RSC 10-71, RSC 10-52, MACS 1407, MACS 1460, NRC 128, RSC 11-07 और RSC 10-46 जैसी किस्मों की सिफारिश की गई है।
4. उत्तरी मैदानी क्षेत्र (Northern Plain Zone)
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र, उत्तराखंड के मैदान और पूर्वी बिहार के लिए Pusa Soybean 21, NRC 149, Pant Soybean 27, PS 1670, SL 1074, SL 1028, NRC 128, Pant Soybean 26, PS 1368 और VLS 89 जैसी किस्में अनुशंसित हैं।
5. उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र (Northern Hill Zone)
हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए NRC 197, VLS 99, Him Palam Soya-1, Pant Soybean 25 और Shalimar Soybean-1 की सिफारिश की गई है।
6. दक्षिणी क्षेत्र (Southern Zone)
कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी महाराष्ट्र के लिए ALSB 50, NRCMACS 1667, NRC 142, MACS 1460, NRC 132, DSb 34, KBS 23, MAUS 725 और Phule Durva (KDS 992) जैसी किस्में उपयुक्त बताई गई हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

