फसल की खेती (Crop Cultivation)

ICAR ने विकसित की गुलदाउदी की नई किस्म ‘डीएफआर मेघा’, एक पौधे पर खिलेंगे करीब 200 फूल

08 अगस्त 2026, नई दिल्ली: ICAR ने विकसित की गुलदाउदी की नई किस्म ‘डीएफआर मेघा’, एक पौधे पर खिलेंगे करीब 200 फूल – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के फ्लोरीकल्चर अनुसंधान निदेशालय (DFR), पुणे ने गुलदाउदी की नई किस्म ‘डीएफआर मेघा’ विकसित की है। यह किस्म एक पौधे पर लगभग 200 अर्ध-दोहरे (सेमी-डबल) क्रीम रंग के फूल देने की क्षमता रखती है। हल्की सुगंध वाले ये फूल बागवानी और ढीले फूलों (Loose Flowers) के उत्पादन के लिए उपयुक्त हैं।

एक पौधे पर खिलेंगे करीब 200 फूल

आईसीएआर-डीएफआर द्वारा विकसित ‘डीएफआर मेघा’ किस्म अपनी अधिक फूल उत्पादन क्षमता और आकर्षक क्रीम रंग के फूलों के कारण किसानों और बागवानी प्रेमियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इस किस्म के एक पौधे पर करीब 200 अर्ध-दोहरे फूल खिलते हैं, जिनमें हल्की मनमोहक सुगंध भी होती है।

‘डीएफआर मेघा’ को केवल अधिक फूल उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए भी विकसित किया गया है। यह किस्म परागणकर्ताओं के लिए अनुकूल बफर फसल का भी काम करती है, जिससे मधुमक्खियों और अन्य लाभकारी कीटों को संरक्षण मिलने के साथ जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है।

संस्थान का मानना है कि, ‘डीएफआर मेघा’ फूलों की अधिक संख्या, आकर्षक रंग और पर्यावरणीय महत्व के कारण फ्लोरीकल्चर क्षेत्र में किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture