फसल की खेती (Crop Cultivation)

कैसे शुरू करें लाख की खेती? यहां जानिए आसान तरीका और पूरी प्रक्रिया

14 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: कैसे शुरू करें लाख की खेती? यहां जानिए आसान तरीका और पूरी प्रक्रिया – लाख की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी और कम लागत वाली खेती हो सकती है, जिससे हर साल तगड़ी कमाई की जा सकती है। लाख, जो एक प्राकृतिक राल है, कुसुम, पलाश, बेर जैसे पेड़ों पर उगती है और इससे एक वर्ष में दो फसलें ली जा सकती हैं। लाख की खेती की शुरुआत करना बेहद सरल है, बशर्ते आप सही तकनीकों का पालन करें और पेड़ों की सही देखभाल करें।

भारत में लाख की खेती के प्रमुख राज्य जैसे झारखंड, छत्तीसगढ़, और पश्चिम बंगाल हैं, लेकिन इसे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और असम जैसे क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता है। लाख की खेती से न केवल प्राकृतिक राल प्राप्त होती है, बल्कि इसके पेड़ पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं।

Advertisement
Advertisement

लाख फसल

भारत में कुसमी और रंगीनी दो प्रकार की लाख फसल होती है। कुसमी लाख कुसुम के पौधों पर होती है जबकी रंगीनी लाख मुख्यत पलाश बेर के पौधे पर पाले जाते हैं।

कुसमी तथा रंगीनी दोनों से एक वर्ष में दो दो फसल ली जाती है कुसमी लाख से ठंड और गर्मी समय की क्रमश: अगहनी और जेठवी फसल ली जाती है अगहनी फसल के लिये शिशु कीट संचारण जून जुलाई और जेठवी फसल के लिये जनवरी फरवरी माह में करते हैं। यही फसल क्रमश: जनवरी, फरवरी तथा जून जुलाई में काटते हैं।

Advertisement8
Advertisement

कुछ पेड़ों पर जिन पर लाख कीट पनप सकते हैं। पर भारत में जिन पेड़ों पर लाख उगाया जाता है। कुसुम खैर-बेर पलाश-घोट अरहर, शीशम पोर, शरीफा आदि । लाख की अच्छी फसल के लिए पेड़ों को खाद देकर उगाया जाता है और काट छांट तैयार किया जाता है जब नए प्ररोह निकलकर प्रर्याप्त बड़े हो जाते तब उनपर लाख बीज बैठाया जाता है।

Advertisement8
Advertisement

कीट पालन की अवस्थाए
पेड़ों की कटाई छंटाई

पोषक पेड़ों में कोमल तथा रसदार टहनियां पाने के लिए पेड़ों की हल्की कटाई छंटाई एक निश्चित समय में आवश्यक है जिससे इसके कीट का पालन आसानी से किया जा सके। कुसुम वृक्ष के लिए कटाई छंटाई जनवरी फरवरी एवं जुन जुलाई में की जा सकती है पलाश के वृक्ष की कटाई छंटाई हमेशा पतझड़ के बाद नई कोपले आने के पहले की जानी चाहिए। बेर फसल की कटाई छंटाई मई महीने में करना चाहिए।

बीहन लाख से संचारण

यह कीट पोषण पौधों के डठंलों में रहते हैं जिनमें शिशु कीट निकलते है ईन डंठलों को बीहन लाख कहते हैं। लाख कीट को पोषक पेड़ों पर संचारित करने के लिए बीहन लाख की 6 इंच 9 इंच लम्बी 3 से 4 डंठलों का बंडल बना लिया जाता है जिसे लाख पोषक पेड़ों के कई स्थानों पर डालियों के समान्तर ऊपर की ओर बांध देते हैं इन बीहन लाख से शिशु कीट बाहार आकार नई टहनियों पर रेंगने लगते हैं और बाद मे कोमल एवं रसदार टहनियों पर हमेशा के लिए बैठ जाते हंै।

फूंकी उतारना

बीहन लाख से शिशु कीट निकल जाने के बाद बंधी लाख डंठलों को फूंकी कहते शिशु कीट के बीहन लाख से निकल जाने के बाद डंठलो को पेड़ से हटा लेना चाहिए अन्यथा इसमें मौजूद शत्रु कीट बीहन लाख से जन्मे शिशुओं पर आक्रमण करना शुरू कर देते हैं।

फसल कटाई

रंगीनी लाख की ग्रीष्मकालीन और वर्षा कालीन फसल संचारण क्रमश: 8 और 4 महीने बाद परिपक्व हो जाती है। इसी प्रकार कुसमी की ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन फसल को क्रमश जुन जुलाई और जनवरी फरवरी में तैयार हो जाती हैं परिपक्व फसल को फिर से बीहन लाख के लिए उपयोग करना हो तो पेड़ों पर सही समय पर अर्थात कीटों से निकलने के समय से काटते हैं लेकिन यदि छिली लाख के रूप में उपयोग करना है तो समय से पहले भी काटा जा सकता हैं।

छिलाई

फसल परिपक्व होने के बाद लाख युक्त डंठलों तथा फूंकी लाख डंठलों मे से इस को खुरचकर अलग किया जाता है इस विधि को लाख को छायादार स्थान में जमीन पर फैलाकर सुखाया जाता है तथा सुखाने के बीच-बीच में छिपी लाख को पलटना पड़ता है ।

Advertisement8
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement