Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

लगातार बारिश से सोयाबीन की फसल को कैसे बचाएं

15 सितम्बर 2022,भोपाल: लगातार बारिश से सोयाबीन की फसल को कैसे बचाएं – जिन क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, कृपया अपने खेत से अतिरिक्त जल की निकासी हेतु समुचित व्यवस्था करें एवं जल भराव  की स्थिति  से होने वाले नुकसान से फसल को बचाएं।

जहाँ पर सोयाबीन की शीघ्र पकने वाली सोयाबीन की किस्में जे .एस. 95-60, जे.एस. 20-34, एन.आर.सी. 130, एन.आर.सी 138, जे.एस. 93-05 आदि उगाई गई है, सलाह है कि 90% फलियों का रंग पीला हो जाए तो फसल की कटाई कर सकते हैं। इससे बीज के अंकुरण में विपरीत प्रभाव नहीं होता।

सोयाबीन की फलियों में दाने भरने या परिपक्वता की अवस्था में फसल पर लगातार बारिश से सोयाबीन की गुणवत्ता में कमी आ सकती है या फलियों के दाने अंकुरित होने की भी सम्भावना हो सकती है। अतः सलाह है कि उचित समय पर फसल की कटाई करें , जिससे फलियों के चटकने से होने वाले नुकसान या फलियों के अंकुरित होने से बीज की गुणवत्ता में आने वाली कमी से बचा जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सोयाबीन की कटी हुई फसल को धूप में सुखाने के पश्चात गहाई करें। तुरंत गहाई करना संभव नहीं होने की स्थिति में बारिश से बचाने हेतु फसल को सुरक्षित स्थान पर इकठ्ठा करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स से सभी किसानों को मिलेगा उवर्रक, सहकारिता विभाग ने जारी किए निर्देश

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )