फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की फसल में पत्ती में लगने वाले रोग का कैसे करें प्रबंधन

11 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की फसल में पत्ती में लगने वाले रोग का कैसे करें प्रबंधन – लहसुन की फसल में किसानों को पर्ण रोग जैसे बैंगनी धब्बा व झुलसा रोग के लक्षण दिखाई देने पर किसान पखवाड़े के अंतराल पर मैंकोजेब (डाइथेन एम-45) @ 0.25% या जिरम (डाइथेन जेड-78) @ 0.3% के साथ स्टीकर ट्राइटन @ 0.06% का छिड़काव करने की सलाह दी जाती है।

रबी मौसम के दौरान लहसुन की किस्मों जैसे यमुना सफेद, यमुना सफेद-2 और यमुना सफेद-3 में रोगों और थ्रिप्स के प्रकोप को कम करने के लिए नासिक (महाराष्ट्र) में 15 अक्टूबर को लहसुन की कली की रोपाई उपयुक्त पाई गई और एग्रीफाउंड सफेद के लिए 15 सितंबर को रोपण उपयुक्त पाया गया हैं।

Advertisement
Advertisement

रबी मौसम के दौरान लहसुन की किस्मों जैसे कि यमुना सफेद, यमुना सफेद-2, यमुना सफेद-3 में रोगों और कीटों को कम करने के लिए करनाल (हरियाणा) में 15 सितंबर को लहसुन की कली की रोपाई उपयुक्त पाई गई और रबी सीजन के दौरान एग्रीफाउंड सफेद के लिए 15 अक्टूबर को रोपण किया गया।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement