Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

आधुनिक तकनीक से खेती सरल : श्री कान्ताराव

21 जुलाई 2022, विदिशा । आधुनिक तकनीक से खेती सरल : श्री कान्ताराव – समीपस्थ ग्राम गोबरहेला में कृषि विभाग द्वारा मिलेट मिशन योजना अंतर्गत चलाई जा रही कृषक खेत पाठशाला में भारत सरकार के एडिशनल सेकेट्री श्री व्ही.एल. कान्ताराव पहुंचे। इस दौरान श्री राव ने किसानों से खेती में आ रही नई तकनीकों पर चर्चा की। उनके साथ विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव, जिला पंचायत सीईओ डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी. के. चौकसे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पाठशाला का आयोजन ऐचीवर किसान श्री बृजकिशोर राठी के खेत पर किया गया यहां कृषि विभाग ज्वार फसल का प्रदर्शन कर रहा है। पाठशाला में सोयाबीन फसल पर ड्रोन के द्वारा खरपतवारनाशक दवा का छिडक़ाव एवं पेडी ट्रान्सप्लांटर मशीन से धान की रोपाई का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय गंजबासौदा से वैज्ञानिक डॉ. पी. के. मिश्रा, डॉ. मालवीय एवं क्षेत्र के कृषक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी. के. तिवारी, जिला सलाहकार, कृषि विभाग द्वारा एवं आभार सहायक संचालक कृषि श्री एन. पी. प्रजापति द्वारा व्यक्त किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: बायो फर्टिलाईजर और कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है केन्द्र सरकार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile