Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

म.प्र. में वर्ष 2022 के लिए फसल बीमा टेंडर हुए

21 जून 2022, भोपाल । म.प्र. में वर्ष 2022 के लिए फसल बीमा टेंडर हुए –मध्यप्रदेश में खरीफ फसल बीमा की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए 20 जून को बीमा करने वाली कंपनियों के टेंडर कृषि संचालनालय में खुले गये जिसमें आठ कंपनियों ने ऑनलाइन भाग लिया था।

जानकारी के मुताबिक इन कंपनियों से आमंत्रित प्रस्तावों में से दो कम्पनियों एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया तथा रिलायंस की दरें  टेंडर की शर्तों के अनुरूप पाई गई हैं। चयनित कम्पनियों को क्लस्टर आवंटन के साथ अधिसूचना जारी की जायेगी।

वर्ष 2022-23 में फसल हानि का आकलन फसल कटाई प्रयोग के आधार पर न होकर रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी द्वारा किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ज्ञातव्य है कि खरीफ की अधिसूचित फसलों का बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। अऋणी किसान अधिसूचित फसलों का बीमा बैंक/लोक सेवा केन्द्र एवं निर्धारित बीमा कंपनी के प्रतिनिधि के माध्यम से स्वैच्छिक रूप से करवा सकते हैं। ऋणी किसानों का बीमा संबंधित बैंकों के माध्यम से किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अधिसूचना के अनुसार बीमित फसलों में जिला स्तर पर उड़द एवं मूंग, तहसील स्तर पर ज्वार, कोदो, कुटकी, मूंगफली, तिल व कपास तथा पटवारी हल्का स्तर पर धान सिंचित, धान असिंचित, सोयाबीन, मक्का, बाजरा व अरहर शामिल है। खरीफ मौसम में सभी अनाज दलहन, तिलहन फसलों के लिए बीमित राशि का मात्र अधिकतम 2 प्रतिशत किसानों द्वारा देय है। तथा कपास फसल के लिए अधिकतम 5 प्रतिशत प्रीमियम देय है।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी ऊपर से आदेश के इंतजार में अटकी