Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

जैविक खेती से उगाया 17 किलो का पत्ता गोभी का फूल !

17 अक्टूबर 2020, इंदौर। जैविक खेती से उगाया 17 किलो का पत्ता गोभी का फूल – शीर्षक देखकर चौंकिए मत. यह बिलकुल हक़ीक़त है कि लाहौल के रलिंग गांव के एक किसान श्री सुनील कुमार ने अपने खेत में जैविक खेती के जरिए 17.2 किलो का पत्ता गोभी का फूल उगाकर कृषि वि.वि. एवं कृषि वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है.इस चमत्कारिक उत्पादन की तकनीक समझने अब कई किसान उनसे समय लेकर मिलने पहुँच रहे हैं.सोशल मीडिया पर यह खबर खूब पसंद की जा रही है।

महत्वपूर्ण खबर : प्रगतिशील महिला किसानों की प्रेरक कहानियां पर वीडियो फिल्म

उल्लेखनीय है कि लाहौल के रलिंग गांव के स्नातक किसान श्री सुनील कुमार शुरू से जैविक खेती के पक्षधर रहे हैं और उसी के अनुसार पूरे परिवार ने जैविक खेती पर ध्यान दिया.कुछ नया प्रयोग करने के तहत उन्होंने यह 17.2 किलो का पत्ता गोभी का फूल उगाया है .बता दें कि आम तौर पर पत्ता गोभी का फूल दो किलो तक का होता है ,लेकिन इसका वजन 17 किलो से भी अधिक होने के कारण यह देश के कृषि वि.वि. और कृषि वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल का विषय बन गया है. 17 किलो से अधिक वजनी इस पत्ता गोभी के फूल की चर्चा चहुँ ओर फैलने से अन्य किसानों में भी जिज्ञासा जगी है और यह तकनीक समझने वे श्री सुनील कुमार से समय लेकर उन तक पहुँचने लगे हैं. वाकई इतना वजनी पत्ता गोभी का फूल इसके पहले देखने -सुनने में नहीं आया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile