Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

हरियाणा सरकार ने गौवंश पालकों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने स्वस्थ गो-जातीय पशुओं को टीकाकरण अवश्य करवाएं

10 सितम्बर 2022, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गौवंश पालकों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने स्वस्थ गो-जातीय पशुओं को टीकाकरण अवश्य करवाएं – हरियाणा सरकार ने गौवंश पालकों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने स्वस्थ गो-जातीय पशुओं को टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि लम्पी चर्म रोग से बचाव हो सके।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वस्थ गौवंश टीकाकरण अभियान चलाया गया है, घर-घर जाकर 4 माह से अधिक आयु के सभी स्वस्थ गो-जातीय पशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 15 लाख से अधिक गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है, बाकि स्वस्थ गो-जातीय पशुओं का भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लम्पी चर्म रोग से ग्रसित पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जा रहा है ,अगर कोई पशु उक्त बीमारी से ग्रसित है तो अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या पशु औषधालय से संपर्क करें। उन्होंने गौवंश पालकों को आगाह किया कि यह बीमारी पशुओं से मनुष्य में नहीं फैलती है, फिर भी सलाह दी जाती है कि प्रभावित पशुओं का दूध उबाल कर ही पीयें। उचित देखभाल व इलाज से बीमार पशु 10-15 दिनों में पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है और दूध उत्पादन भी सामान्य स्तर पर आ जाता है।

महत्वपूर्ण खबर: नया कीटनाशक वायेगो लॉन्च

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें