एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

जुलाई 2022 में भारत में ट्रैक्टरों की बिक्री 27 प्रतिशत से घटी, ट्रैक्टर उद्योग ने अनियमित मानसून को जिम्मेदार ठहराया

10 अगस्त 2022, नई दिल्ली: जुलाई 2022 में भारत में ट्रैक्टरों की बिक्री 27 प्रतिशत से घटी, ट्रैक्टर उद्योग ने अनियमित मानसून को जिम्मेदार ठहराया – घरेलू ट्रैक्टर उद्योग को जुलाई 2022 के महीने में ट्रैक्टर खरीद में अत्यधिक गिरावट का सामना करना पड़ा। ट्रैक्टर की बिक्री जो एक महीने पहले तक अच्छी वृद्धि दिखा रही थी वहीं  जुलाई में बड़ी गिरावट देखी गई। इस साल जुलाई 2022 में कुल 59,573 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई है। यह संख्या पिछले साल जुलाई 2021 में 82,419 ट्रैक्टरों की बिक्री से 27.72% कम है।

ट्रैक्टर उद्योग ने भारत में व्याप्त अनिश्चित मानसून की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अनिश्चित मानसून ने खरीफ की बुवाई में भी कमी की जहाँ  धान के रकबे में 13% (39.84 लाख हेक्टेयर) की गिरावट देखी लाई है।

Advertisement
Advertisement

जिन निर्माताओं ने पिछले साल जुलाई की तुलना में 30% से अधिक गिरावट दिखाई है, वे हैं वीएसटी टिलर्स, टैफे, आयशर, सीएनएच इंडस्ट्रियल और कुबोटा ।

अनियमित मानसून के बावजूद पूरी होती खरीफ बुवाई और अच्छी फसल की आशा लगाये ट्रैक्टर उद्योग को आने वाले महीनों में बाज़ार सुधरने की उम्मीद है क्योंकि त्योहारी सीजन में निर्माताओं के लिए साल दर साल अच्छी वृद्धि देखी गई है।

Advertisement8
Advertisement
जुलाई 2022 भारत में ट्रैक्टर की बिक्री      
निर्माताजुलाई 2022बाजार हिस्सेदारी (%) जुलाई 2022जून 2021जुलाई 20212022 जुलाई महीने मेंपिछले साल की तुलना   में वृद्धि
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड14,29524.00%13,19120,217-29.29%
महिंद्रा (स्वराज डिवीजन)10,54217.70%9,63713,114-19.61%
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लि.7,40612.43%6,9479,139-18.96%
टैफे लिमिटेड6,61511.10%7,38910,058-34.23%
एस्कॉर्ट्स लि.6,30610.59%6,0608,819-28.50%
जॉन डियर4,4737.51%4,5176,107-26.76%
आयशर ट्रैक्टर्स3,5655.98%3,2895,350-33.36%
सीएनएच इंडस्ट्रियल2,0353.42%2,1102,964-31.34%
कुबोटा1,3822.32%1,4042,001-30.93%
कप्तान ट्रैक्टर4340.73%199515-15.73%
फोर्स मोटर्स लि.4050.68%410449-9.80%
वी.एस.टी. टिलर ट्रैक्टर्स लि.3750.63%339924-59.42%
इंडो फार्म इक्विपमेंट लि.2510.42%307270-7.04%
अन्य1,4892.50%1,5412,492-40.25%
कुल59,573100.00%57,34082,419-27.72%
जुलाई 2022 में भारत में ट्रैक्टरों की बिक्री 27 प्रतिशत से घटी, ट्रैक्टर उद्योग ने अनियमित मानसून को जिम्मेदार ठहराया

महत्वपूर्ण खबर:‘ पॉलीसल्फेट उर्वरक का टमाटर में उपयोग ’ विषय पर वेबिनार 10 अगस्त को

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement