Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

न्यू हॉलैंड ने 11वें एग्रो बिहार 2023 में चार विशिष्ट ट्रैक्टरों का किया प्रदर्शन

9 से 12 फरवरी के बीच पटना के गांधी मैदान में आयोजित शो में ब्रांड की ओर से चार महत्वपूर्ण ट्रैक्टरों का प्रदर्शन

10 फरवरी 2023, पटना: न्यू हॉलैंड ने 11वें एग्रो बिहार 2023 में चार विशिष्ट ट्रैक्टरों का किया प्रदर्शन – सीएनएच इंडस्ट्रियल का ब्रांड न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर 9 से 12 फरवरी तक आयोजित 11वें एग्रो बिहार व्यापार मेले में भाग ले रहा है। व्यापार मेला पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रेड फेयर में कृषि उद्योग से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के एग्जीबिटर शामिल हो रहे हैं और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग ले रहे हैं।

न्यू हॉलैंड ने 11वें एग्रो बिहार 2023 में चार विशिष्ट ट्रैक्टरों का किया प्रदर्शन

प्रदर्शनी में, न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर अपने चार प्रमुख ट्रैक्टरों को प्रदर्शित कर रहा है। ये हैं- 5510, 3600-2 TX Super, 3230 TX Super और इनके साथ ही हाल ही में लॉन्च किया गया कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर, ब्लू सीरीज़ SIMBA 30 भी प्रदर्शित किया गया है। इन ट्रैक्टरों को आधुनिक किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और ये ट्रैक्टर शानदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतर दक्षता और विश्वसनीयता भी प्रदान करते हैं।

श्री गगन पाल- डायरेक्टर – एग्रीकल्चर ब्रांड इंडिया, सीएनएच इंडस्ट्रियल ने कहा, ‘‘बिहार कृषि और संबंधित उद्योगों में विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका बाजार आकार भी बहुत बड़ा है; इसलिए हम कृषि मशीनीकरण से संबंधित अपने सॉल्यूशंस के साथ बढ़ते कृषि उद्योग का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने आगे कहा, ‘‘एग्रो बिहार के माध्यम से न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर को क्षेत्र के किसानों, उद्योग विशेषज्ञों और सरकार के प्रतिनिधियों के साथ जुड़ने का एक अनूठा अवसर हासिल होता है।’’ भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित 11वीं एग्रो बिहार पूर्वी भारत की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी में से एक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (08 फरवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )